शाहरुख़ खान की पठान शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई है । फ़र्स्ट लुक से लेकर टीज़र तक पठान के लोगों के एक्साइटमेंट को डबल कारा दिया । लेकिन जब से फ़िल्म का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज़ हुआ है तब से फ़िल्म लगातार विवादों में घिर गई है । जहां पठान के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ खान की सिजलिंग केमिस्ट्री, दीपिका के सेंसुअल डांस मूव्स, टोंड बॉडी और सुपर सेक्सी बिकिनी लुक सुर्ख़ियाँ बटोर रहा है वहीं अब मेकर्स ने पठान के दूसरे गाने से भी पर्दा हटा दिया है । 
पठान के दूसरे गाने ‘झूमे जो पठान’ में शाहरुख़ खान करेंगे डांस
डायरेक्टर सिद्धार्थ आंनद ने पठान के दूसरे गाने ‘झूमे जो पठान’ से शाहरुख़ और दीपिका का फ़र्स्ट लुक शेयर किया है जिसमें एक बार फिर दोनों की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी । ‘झूमे जो पठान’ 22 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा ।
इस गाने के बारें में बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा, “झूमे जो पठान…गाना पठान की शख्सियत को दर्शाने वाला सॉन्ग है जिसे शाहरुख पर फिल्माया गया है । यह गीत इस सुपर जासूस पठान के व्यक्तित्व लक्षणों का प्रतीक है । उनकी एनर्जी, वाइब और कॉन्फिडेंस किसी को भी झूमने पर मजबूर कर देगा ।”
डायरेक्टर ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि, “बहुत टाइम हो गया जब हमने शाहरुख को डांस करते हुए देखा हो, इस गाने में वो दीपिका के साथ किलर डांस स्टेप्स करते हुए नजर आएंगे । हमें उम्मीद लोगों को यह पसंद आए ।”
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने आगे बताया कि “विशाल-शेखर की रचना एक आधुनिक फ्यूजन कव्वाली है और पठान की शैली का जश्न मनाती है । शाहरुख को संगीत पर थिरकते हुए काफी समय हो गया है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि लोग अपने पसंदीदा सुपरस्टार को डांस करते देखना पसंद करेंगे ।”
















