साल 2018 में आई जीरो के बाद से शाहरुख खान ने अपनी अगली फ़िल्म का ऐलान नहीं किया है । वहीं दूसरी ओर उनके फ़ैंस लगातार अपने चहेते अभिनेता की अगली फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है । शाहरुख की अगलि फ़िल्म को लेकर लगातार खबरें आ रही है कि वह फ़िल्ममेकर राजकुमार हिरानी, राज निदिमोरू और कृष्णा डीके, सिद्धार्थ आनंद और साउथ के फ़िल्ममेकर एटली कुमार के साथ अपनी अगली फ़िल्म का ऐलान कर सकते है । लेकिन इस बारें में अभी तक कोई भी ऑफ़िशियल कन्फ़र्मेशन सामने नहीं आया है । लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि शाहरुख ने हाल ही में एक कोरियन फ़िल्म ए हार्ड डे के अधिकार खरीदे है ।शाहरुख खान ने खरीदे कोरियन थ्रिलर फ़िल्म ए हार्ड डे के अधिकार, तो क्या कोरियन फ़िल्म का हिंदी रीमेक होगी शाहरुख की अगली फ़िल्म ?

शाहरुख खान को पसंद आई कोरियन फ़िल्म

खबरों की मानें तो, शाहरुख और उनकी टीम को कोरियन थ्रिलर फ़िल्म A Hard Day बहुत पसंद है । इसलिए शाहरुख और उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अच्छे दाम पर कोरियन थ्रिलर फ़िल्म A Hard Day के हिंदी अडेप्शन के अधिकार खरीद लिए है । यदि सब कुछ ठीक रहा तो, माना जा रहा है कि इस फ़िल्म के हिंदी रीमेक को सुजॉय घोष डायरेक्ट कर सकते है । हालांकि अभी तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि शाहरुख इसमें खुद एक्टिंग करेंगे या कोई अन्य अभिनेता इसके लिए साइन किया जाएगा ।

यह भी पढ़ें : शाहरुख खान ने राज निदिमोरु-कृष्णा डीके के साथ फ़िल्म करने को लेकर कहा, 'मेरी हर सलाह को मजबूरी में मानने की जरूरत नहीं है'

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, शाहरुख जल्द ही राजकुमार हिरानी की आगामी सोशल ड्रामा फ़िल्म में नजर आ सकते है । वहीं राज एंड डीके की अगली फ़िल्म में भी शाहरुख के नजर आने की खबरें है ।