शाहरुख खान ने एक बार फ़िर से अपनी कमबैक एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म पठान की शूटिंग शुरू कर दी है । मुंबई शेड्यूल के बाद पठान की टीम मुख्य एक्शन सीक्वंस की शूटिंग के लिए विदेश रवाना होगी । इसके अलावा सुनने में आ रहा है कि शाहरुख खान पठान के साथ-साथ अपनी अगली फ़िल्म की तैयारी में भी जुट गए हैं । इन्हीं में से एक है राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान की आगामी फ़िल्म ।

पठान के बाद शाहरुख खान सितंबर 2021 में शुरू करेंगे फ़िल्ममेकर राजकुमार हिरानी की फ़िल्म, ये एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं शाहरुख के अपोजिट

शाहरुख खान अब करेंगे राजकुमार हिरानी की फ़िल्म

एक अखबार की मानें तो, राजकुमार हिरानी सितंबर 2021 से शाहरुख के साथ अपनी फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगे । इस बीच शाहरुख पठान की शूटिंग पूरी कर लेंगे । वैसे भी पठान का 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा तो शूट भी हो चुका है ।

राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख की यह पहली फ़िल्म होगी । कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी लेकिन इस बारें में कोई कंफ़र्मेशन नहीं है । यह एक एंटेरटेनिंग सोशल कॉमेडी ड्रामा होगी जो इमिग्रेशन की पृष्ठभूमि पर सेट होगी । इस फ़िल्म को राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लन ने मिलकर लिखा है ।

शाहरुख की अन्य फ़िल्मों की बात करें तो, वह साउथ के फ़िल्ममेकर एटली कुमार के साथ भी फ़िल्म करने की तैयारी में जुटे हुए हैं । लेकिन फ़िलहाल तो शाहरुख पठान में बिजी है । इस फ़िल्म में शाहरुख पहली बार एक्शन अवतार में दिखाई देंगे । इस फ़िल्म में शाहरुख एक सीक्रेट मिशन पर स्पाई एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे और दीपिका पादुकोण उनके इस सीक्रेट मिशन में स्पेशल एजेंट बनकर उनकी मदद करती हुई नजर आएंगी । वहीं जॉन अब्राहम फ़िल्म में निगेटिव किरदार में नजर आएंगे । आदित्य चोपड़ा द्दारा निर्मित और सिद्धार्थ आनंद द्दारा निर्देशित पठान 2022 में रिलीज होगी ।