फ़ाइनली शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान मनोरंजन जगत में कदम रखने जा रही हैं । लेकिन इस बार स्टार किड्स को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले करण जौहर नहीं बल्कि जोया अख्तर स्टार किड्स को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रही हैं । असल मे, जोया अख्तर विश्व प्रसिद्ध इंटरनेशनल कॉमिक, आर्ची पर आधारित एक देसी वेब सीरीज़ बनाने जा रही हैं और जिसमें सुहाना खान लीड रोल में नजर आएंगी । आर्ची के इंडियन अडॉप्शन पर आधारित यह सीरिज नेटफ़्लिक्स पर स्ट्रीम होगी ।

सुहाना खान के साथ खुशी कपूर का भी डेब्यू
जोया अख्तर की इस देसी सीरिज से न केवल सुहाना अपना डेब्यू करेंगी बल्कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी अपना डेब्यू करने जा रही हैं । जोया अख्तर ने आर्ची के इंडियन अडॉप्शन पर आधारित अपनी इस सीरिज के लिए दो मुख्य किरदार बेट्टी और वेरोनिका के लिए दो अभिनेत्रियों को सलेक्ट किया है जिसमें से बेट्टी का किरदार सुहाना और वेरोनिका का किरदार खुशी कपूर निभाएंगी ।
जाहिर तौर पर करण जौहर पहले सुहाना (जिन्हें वह अपनी बेटी की तरह मानते हैं) और खुशी (जिनकी बड़ी बहन जाह्नवी को करण ने धड़क में लॉन्च किया था) दोनों को लॉन्च करने के लिए बहुत उत्सुक थे । लेकिन इस बार जोया ने करण से बाजी मार ली ।
आर्ची के इंडियन अडॉप्शन पर आधारित इस सीरिज के बारें में बाकी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है । लेकिन इतना जरूर है कि सुहाना और खुशी इसमें लीड रोल में नजर आएंगी ।
इसके अलावा संभावना जताई जा रही है कि इस सीरिज से सैफ़ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी लॉन्च हो सकते हैं । इब्राहिम की इस सीरिज में आर्ची की भूमिका निभाने की प्रबल संभावना है ।
आर्ची टीनेज स्टोरी है, जिसके लिए जोया यंग ऐक्टर्स को लेना चाहती हैं ताकि ये सभी फ्रेंड्स के किरदार में नजर आ सकें । आर्ची की कहानी कुछ अच्छे दोस्तों के ग्रुप की है । आर्ची के मुख्य किरदार हैं रेगी, जुगहेड, बेट्टी, वेरोनिका, मूस, मिज, दिल्टन, बिग एथेल, मिस्टर लॉज, मिस ग्रुंडी, पॉप टेट, मिस्टर वेदरबी, स्मिथर्स, स्टीवंस ।
















