याद है, कुछ महीने पहले सलमान खान ने रेमो डिसूजा द्दारा निर्देशित डांस बेस्ड फ़िल्म, जो कि एक 9 साल की बेटी के सिंगल डैड की कहानी थी, से बाहर निकल गए थे । यह फ़िल्म एक ऐसे पिता की कहानी थी जो अपनी बेटी के लिए डांस सीखता है ।

सलमान, शुरू से ही इस रोल को निभाने के लिए अनिच्छुक हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वह डांस नहीं कर सकते और साथ ही उन्होंने महसूस किया कि वह इस किरदार के लिए काफ़ी बड़े भी हैं, इसलिए उन्हें इस प्रोजेक्ट से बाहर निकलने का मौका जब निर्माता रमेश तौरानी ने सुपरस्टार सलमान खान को रेस 3 ऑफ़र की ।

सलमान सीधे तौर पर रेमो डी'सूजा को साथ लेकर रेस 3 के लिए तौरानी को सलमान-रेमो पैकेज को ऑफ़र किया ।

लेकिन अगर आपको लगता है कि रेमो ने अपनी डांस बेस्ड फ़िल्म छोड़ दी है, तो ऐसा नहीं है । यह अब भरोसेमंद तरीके से पता चला है कि रेमो अपनी डांस बेस्ड फिल्म करेंगे, जिसे वह पहके सलमान के साथ करने वाले थे, अब वरुण धवन के साथ करेंगे ।

जानकार सूत्रों के मुताबिक, ''जब सलमान खान ने उनकी डांस फ़िल्म से निकलने का फ़ैसला किया तो उन्होंने वरुण से पूछा, तो वरुण खुशी-खुशी राजी हो गए । इससे पहले वरुण ने रेमो के साथ एबीसीडी 2 को सफ़लतापूर्वक किया था । अब लगता है कि वरुण को इस डांस फ़िल्म

को करने के लिए शुजीत सरकार की सामाजिक रूप से प्रासंगिक फ़िल्म अक्टूबर को जल्द से जल्द खत्म करना होगा ।''

हालांकि, सूत्र यह बताते हैं कि यह एबीसीडी 3 नहीं है । "इस फिल्म का एबीसीडी फ्रेंचाइज़ी के साथ कुछ भी लेना-देना नहीं है । रेमो ने इसे सलमान खान के लिए बनाया था । लेकिन सलमान शुरुआत से अनिच्छुक थे और उन्होंने वरुण को इस भूमिका को निभाने के लिए सिफारिश की थी । 'यह किरदार मुझसे अधिक वरुण के लिए ज्यादा दिखता है,' सलमान ने रेमो से अनुनय किया ।''

लगता है जुड़वा के बाद, वरुण धवन के जीवन का रास्ता सलमान खान के रास्ते पर चलना बन गया है ।