
ऐश्वर्या राय बच्चन, जो कई सामाजिक कारणों और चौरिटी से जुड़ी हुई है, ने अपनी 6 साल की बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक एनजीओ में जाने का फ़ैसला किया ।
हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने स्वर्गवासी पिता कृष्णाराज राय के जन्मदिन के मौके पर 100 जरूरतमंद बच्चों का ऑपरेशन कराने का फैसला किया । सोमवार के दिन, ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा और बेटी आराध्या के साथ उस एनजीओ जिसका नाम स्माइल फ़ाउंडेशन, में पहुंची । अपने पापा का जन्मदिन मनाने स्माइल फाउंडेशन पहुंची ऐश्वर्या राय के साथ कुछ ऐसा हुआ कि फिर उनके आंसू ही नहीं रुके । ये आंसू पापा की याद में नहीं थे, बल्कि इनकी वजह थे फोटोग्राफर्स ।
एनजीओ में ऐश्वर्या को देखकर वहां मौजूद फ़ोटोग्राफ़र ऐश्वर्या की फ़ोटो क्लिक करने की कोशिश करने लगे और मीडिया और फोटोग्राफर्स में अफरा-तफरी मच गई, तब ऐश्वर्या सहन नहीं कर पाईं । उन्होंने मीडिया से चुप रहने की गुजारिश की । उन्होंने बार-बार मुंह पर उंगली रखकर कहा कि अफरा-तफरी न मचाएं और चुप हो जाएं, लेकिन जब मीडिया ने उनकी एक नहीं सुनी, तो ऐश की आंखों से आंसू आ गए ।
फ़ोटोग्राफ़र को चुप कराते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि, ये कोई प्रीमियर नहीं है एक हॉस्पिटल है । शांति से फोटो लें । हम कही नहीं जा रहे, यही खड़े हैं. यहां छोटे-छोटे बच्चे हैं । इनका ध्यान रखें ।
फ़िल्मों की बात करें तो, ऐश्वर्या राय बच्चन, जो पिछली बार करण जौहर की फ़िल्म ए दिल है मुश्किल में नजर आईं थी, जल्द ही राकेश ओम प्रकाश मेहरा की प्रोडक्शन की फ़िल्म फ़न्ने खांमें अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी ।
















