करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 करने वाले टाइगर श्रॉफ एक बार फ़िर धर्मा की फ़िल्म में काम करने जा रहे हैं । इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ पुष्पा फ़ेम रश्मिका मंदाना नजर आएंगी । टाइगर श्रॉफ और रश्मिका मंदाना की इस फ़िल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे । यह एक एक्शन पैक्ड एंटरटेनर होगी जिसकी शूटिंग सितंबर में शुरू होगी । और अब बॉलीवुड हंगामा के पास इस फ़िल्म को लेकर एक और लेटेस्ट अपडेट सामने आई है ।

टाइगर श्रॉफ और रश्मिका मंदाना की स्क्रू ढीला
फ़िल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने इस फ़िल्म के बारें में हमें बताया कि, शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म का नाम स्क्रू ढीला है । “फ़िल्म का टाइटल स्क्रू ढीला असल में कहानी के अनुरूप टाइगर के किरदार की विशेषताओं से लिया गया है । फ़िल्म में टाइगर का किरदार सनकी है इसलिए फ़िल्म का नाम स्क्रू ढीला है ।”
सूत्र ने आगे बताया कि, “फिल्म की शूटिंग भारत और विदेशों में की जाएगी और पहला शेड्यूल यूरोप में शुरू होने की उम्मीद है । टाइगर और रश्मिका दोनों ही इस शेड्यूल का हिस्सा होंगे । इस बारें में सूत्र ने हमें आगे बताया, "यह केवल एक्शन फ़िल्म में से एक नहीं है बल्कि इसकी कहानी भी बहुत जबरदस्त है । इससे पहले टाइगर ने ऐसी फ़िल्म कभी नहीं की । यह फ़िल्म साल 2023 के मध्य में रिलीज होने की उम्मीद है ।
स्क्रू ढीला के लिए जहां टाइगर और रश्मिका को मैन लीड के लिए कास्ट किया जा चुका है वहीं फ़िल्म में निगेटिव किरदार के लिए तलाश अभी जारी है ।”
करण के धर्मा प्रोडक्शंस की अन्य फ़िल्मों की बात करें तो, इसमें शामिल हैं- लाइगर, ब्रह्मास्त्र, गोविंदा नाम मेरा, मिस्टर एंड मिसेज माही और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ।
















