
साल 2000 में भारतीय टेलीविजन पर प्रसारित हुआ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ इतनी जल्दी हर घर की पसंद बन गया कि हर कोई इस शो का हिस्सा बनने के लिए बेकरार रहता । सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ केबीसी के नाम से ज्यादा लोकप्रिय हुआ और इस शो की सबसे बड़ी खास बात इसके होस्ट यानी अमितभ बच्चन थे । जिनकी गूंजती हुई आवाज ने इस शो में चार चांद लगा दिए ।
इस शो के ज्यादातर हर सीजन को होस्ट कर चुके सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को सिर्फ़ एक बार शाहरुख खान ने रिप्लेस किया । लेकिन फ़िर बाद में अमिताभ बच्चन ही इस शो की मेजबानी कफ़ते हुए देखे गए । अमिताभ की खनकती हुई आवाज ने केबीसी को सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना दिया ।
केबीसी के बारें में लेटेस्ट खबर ये है कि इस बार इसमें एक बहुत बड़ा मोड़ आ गया है । बॉलीवुड हंगामा के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चर्चित गेम शो केबीसी के आगामी सीजन में अब अमिताभ बच्चन नजर नहीं आएंगे । यदि खबरों की मानें तो, अमिताभ बच्चन की कुर्सी पर कोई और नहीं बल्कि चार्मिंग-हैंडसम रणबीर कपूर बैंठेंगे ।
आपको बता दें कि अफ़वाहों का बाजार गर्म है कि रणबीर कपूर केबीसी के आगामी सीजन को होस्ट कर सकते हैं । हालांकि इस बारें में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है । महत्वपूर्ण बात ये है कि अगर ऊपर उल्लिखित खबर सही साबित होती है तो याद रखिए, ये खबर भी आप सिर्फ़ बॉलीवुड हंगामा हिंदी पर ही पढ़ेंगे ।
















