शेरशाह के बाद से सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक्शन हीरो के रूप में काफ़ी पसंद किया जा रहा है । बीते हफ़्ते ही खबर आई थी कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा को अक्षय कुमार की राउडी राठौर के सीक्वल, राउडी राठौर 2 के लिए अप्रोच किया जा रहा है और अनीस बज्मी को राउडी राठौर 2 को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार किया जा रहा है । लेकिन अब इसमें एक ट्विस्ट आ गया है । एक सूत्र ने हमें जानकारी दी है कि राउडी राठौर 2 पिछले 4 महीनों से एक इंडस्ट्री सीक्रेट बना हुआ है । एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “सिद्धार्थ, शबीना और संजय लीला भंसाली पिछले 4 महीनों से राउडी राठौर 2 पर चर्चा कर रहे हैं ।”

SCOOP: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने छोड़ी राउडी राठौर 2

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने छोड़ी राउडी राठौर 2

स्क्रिप्ट को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन आखिरी समय में एक परेशानी आ गई । “सिद्धार्थ, रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स का एक हिस्सा है और बड़े पर्दे के लिए एक फीचर फिल्म में भी नजर आएंगे । रोहित अपनी वेब सीरिज इंडियन पुलिस फ़ोर्स को अपने कॉप यूनिवर्स में शामिल करने वाले हैं । और इसलिए रोहित चाहते हैं कि, सिद्धार्थ अगले दो सालों तक उनके कॉप यूनिवर्स के एक्सक्लूसिव कॉप बनकर रहे । वहीं रोहित नहीं चाहते कि सिद्धार्थ उनके कॉप यूनिवर्स के अलावा किसी और पुलिस ऑफ़िसर के किरदार में नजर आए ।”

हालांकि सिद्धार्थ ने रोहित के साथ राउडी राठौर के कॉप यूनिवर्स के बारें में बात की है । “सिद्धार्थ को लगता है कि, रोहित शेट्टी और राउडी के दोनों पुलिस ऑफ़िसर अलग-अलग हैं । लेकिन वहीं रोहित का मानना है कि, पुलिस ऑफ़िसर पुलिस ऑफ़िसर ही होता है । रोहित के पास सिद्धार्थ के लिए आगे कई प्लान्स है । इसलिए फ़ाइनली सिद्धार्थ ने राउडी की जगह रोहित के इंडियन पुलिस फ़ोर्स को चुना ।”

सिद्धार्थ की अन्य फ़िल्मों की बात करें तो, वह जल्द ही करण जौहर की फ़िल्म यौद्धा में एक्शन अवतार में नजर आएंगे ।