यशराज फ़िल्म्स के बैनर तले बनी ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ़ की एक्शन थ्रिलर फ़िल्म वॉर साल 2019 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर और बॉक्सऑफ़िस पर ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनकर उभरी । सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में दर्शकों को इंटरनेशनल लेवल के एक्शन सीन देखने को मिले । और अब सिद्धार्थ आनंद एक बार फ़िर एक्शन पैक्ड फ़िल्म लेकर आ रहे हैं और वो भी बॉलीवुड के किंगखान यानी शाहरुख खान के साथ । जी हां शाहरुख खान यशराज फ़िल्म्स की आगामी फ़िल्म पठान में एक्शन अवतार में नजर आएंगे । इस फ़िल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे ।

SCOOP: शाहरुख खान अपनी एक्शन-पैक्ड बिग बजट फ़िल्म पठान में जॉन अब्राहम से करेंगे कड़ा मुकाबला

शाहरुख खान और जॉन अब्राहम दोनों का रोल होगा अहम

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली शाहरुख की तथाकथित फ़िल्म पठान को लेकर अब लेटेस्ट अपडेट ये है कि इस फ़िल्म से अब जॉन अब्राहम भी जुड़ गए हैं । जहां शाहरुख इसमें लीड रोल निभाएंगे वहीं जॉन अब्राहम का भी इसमें अहम रोल होगा । फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि, “अभी फ़िल्म का विषय तो ज्यादा नहीं मालूम लेकिन इसमें शाहरुख और जॉन एक साथ नजर आएंगे । हालांकि अभी ये भी नहीं पता कि पठान में शाहरुख और जॉन का रोल क्या होगा ।

लेकिन कहा जा रहा है कि पठान में शाहरुख और जॉन एक दूसरे के दुश्मन के रूप में नजर आएंगे । शाहरुख और जॉन को एक दूसरे के खिलाफ़ देखना यकीनन फ़ैंस के लिए रोमांचकारी होगा । वैसे पठान वॉर जैसी फ़िल्म बिल्कुल नहीं होगी । और इसमें वॉर जैसा कुछ भी नहीं देखने को मिलेगा बल्कि इसकी दुनिया काफ़ी अलग होगी ।”

शाहरुख और जॉन को एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करने में कोई ऐतराज नहीं

फ़िल्म की कास्टिंग निश्चिततौर पर फ़िल्म के लिए प्लस प्वाइंट का काम करती है । इस बारें में ट्रेड ऑफ़िशियल ने जानकारी दी कि, “शाहरुख ने पिछले काफ़ी समय से बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है । लेकिन फ़िर भी उनका स्टारडम आज भी बरकरार है जो दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचकर लेकर आएगा । बर्शते वह सही फ़िल्म चुने । इसके अलावा वह किसी भी स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने में भी नहीं हिचकते । इससे पहले उन्होंने ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर और दिलवाले जैसी मल्टीस्टारर फ़िल्में की है । वहीं जॉन अब्राहम काफ़ी अच्छा कर रहे हैं और वह भी मल्टीस्टारर फ़िल्मों से परहेज नहीं करते । पठान एक बड़े बजट की एक्शन फ़िल्म है । यदि स्क्रिप्ट अच्छी रही और अच्छे से बनाई जाए तो, पठान को ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता ।”

यह भी पढ़ें : SCOOP: वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ होगी शाहरुख खान की अगली एक्शन पैक्ड फ़िल्म पठान, दीपिका पादुकोण को भी मिला दमदार रोल ?

शाहरुख की फ़िल्म पठान यशराज फ़िल्म्स के 50वें सेलिब्रेशन में अनाउंस किए जाने की उम्मीद है । इसके अलावा अन्य बड़ी फ़िल्में भी इस प्रोजेक्ट 50 में अनाउंस की जाएंग़ी ।