करण जौहर के दो सबसे पसंदीदा अभिनेता, उनके गुरु-मित्र-म्यूज़-गाइड शाहरुख खान और नीली आंखों वाले रणबीर कपूर जल्द ही, करण जौहर द्दारा निर्देशित आगामी फ़िल्म में एक साथ नजर आने के लिए तैयार हैं ।

इन दोनों अभिनेताओं का करण जौहर के साथ एक लंबा इतिहास है । शाहरुख खान न केवल, करण जौहर के बेहद करीबी दोस्त हैं बल्कि कुछ कुछ होता है से लेकर माई नेम इज खान तक हर एक करण जौहर द्दारा निर्देशित फ़िल्म में अभिनय किया, जब तक की कोई अस्थायी दरार न आई (किन कारणों से, हमें यहां नहीं जाना चाहिए)।

इसलिए करण ने बगैर शाहरुख के फ़िल्म बनाई थी । और वो थी स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर, जिसमें करण ने बिल्कुल नई स्टार कास्ट को साइन किया था और वो थे, सिद्द्थार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट । बीते साल करण ने ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर को साइन किया था ।

और अब एक साथ दो सुपरस्टार को एक फ़िल्म में लाने का काम सिर्फ़ और सिर्फ़ करण जौहर ही कर सकते हैं । करण के करिबी सूत्रों के मुताबिक, "करण ने ये फ़ैसला दोनों को एक् साथ लाने के लिए नहीं लिया बल्कि उनके पास स्क्रिप्ट के लिए एक आइडिया है जिसमे शाहरुख और रणबीर पूरी तरह फ़िट हो जाएं ।"

हम दोनों को एक साथ देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते ।