शाहरुख खान ने फ़ाइनली पठान के बाद रिलीज़ होने वाली अपनी फ़िल्म जवान की शूटिंग ख़त्म कर ली है । अब शाहरुख की एटली कुमकार निर्देशित जवान 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है । और अब बॉलीवुड हंगामा ने जवान को लेकर लेटेस्ट अपडेट सुनी है कि मेकर्स अप्रैल में 10 दिनों के अंदर फ़िल्म के दो गाने शूट करेंगे । इस बारें में क़रीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “शाहरुख खान और फ़िल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा मुंबई में अप्रैल के फ़र्स्ट वीक में फ़िल्म के एक गाने की शूटिंग करेंगे । यह अनिरुद्ध द्वारा रचित गीत है ।”

शाहरुख खान और नयनतारा गाने की शूटिंग करेंगे
नयनतारा के साथ एक गाने को शूट करने के बाद फिर शाहरुख अप्रैल के दूसरे हफ़्ते में एक और गाना शूट करेंगे । इस बारें में सूत्र ने बताया, “जवान का ये गाना शाहरुख और दीपिका पादुकोण पारा फ़िल्माया जाएगा । इस गाने की शूटिंग, 15 अप्रैल तक होगी और फिर जवान का म्यूजिक तैयार हो जाएगा ।” सूत्र ने हमें आगे यह भी बताया कि, एटली, शाहरुख और अनिरुद्ध द्वारा चुने गए इन गानों को चार्टबस्टर नंबर माना जा रहा है ।
जवान की बात करें तो वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन टीम फिल्म को 2 जून, 2023 को रिलीज करने के लिए तैयार करने के लिए दिन-रात काम कर रही है और फिलहाल तारीख को ध्यान में रखते हुए समय निर्धारित किया गया है । “एटली को भरोसा है कि फिल्म 2 जून, 2023 को रिलीज़ होगी । वीएफएक्स के साथ अंतिम प्रिंट 10 मई तक लॉक हो जाएगा और तब भी, टीम के पास 20 अतिरिक्त दिन होंगे । एटली अपने काम में माहिर हैं और जानते हैं कि कैसे प्रेशर में रहकर भी काम कंप्लीट करना है ।”
जवान में जहां शाहरुख डबल रोल में नज़र आएँगे वहीं निगेटिव भूमिका में विजय सेतुपति नज़र आएँगे । पठान की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद जवान से उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई हैं ।
















