शाहरुख खान की जवान की रिलीज़ को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं । लेकिन ये तो कन्फर्म है की एटली कुमार निर्देशित जवान अब 2 जून को तो रिलीज़ नहीं हो रही । अब सवाल उठता है की तो फिर जवान कब रिलीज़ होगी ? इस बारें में कई क़यास लगाए जा रहे हैं, पहले कहा गया था कि जवान की नई रिलीज डेट 29 जून है लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर 25 अगस्त किया गया । हालाँकि मेकर्स की और से शाहरुख खान की जवान की नई रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है । लेकिन बॉलीवुड हंगामा को विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि, शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर जवान अब 25 अगस्त को नहीं बल्कि 7 सितंबर को बड़े पैमाने पर रिलीज होगी ।

शाहरुख खान की जवान की नई रिलीज डेट
विश्वस्त सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “शुरुआत में जब जवान को अगस्त को रिलीज किया जा रहा था तो ये बात लीक हो गई जिसके चलते आखिरकार शाहरुख को एनिमल की टीम के साथ मीटिंग करनी पड़ी । शाहरुख ने vfx में हो रही देरी का कारण बताते हुए अपनी फ़िल्म पोस्टपोन करने की बात कही, साथ ही यह भी कहा कि 11 अगस्त जवान की रिलीज़ के लिए सही रहेगी । लेकिन वहीं भूषण कुमार रणबीर कपूर की एनिमल भी 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है । ऐसे में वह अपनी तय डेट से पीछे नहीं हटना चाहते । फ़ाइनली दोनों पक्षों में बातचीत हुई और इस बात पारा सहमति जताई गई कि दोनों बड़ी फ़िल्में हैं और इनका आपस में टकराना सही नहीं है । ऐसे में अब शाहरुख और रणबीर कपूर वि भूषण कुमार अपनी-अपनी फ़िल्मों की रिलीज़ के बीच एक पर्याप्त अंतर रखने का ख़ास ख़्याल रख रहे हैं । जिससे दर्शकों को दोनों फिल्मों को बड़े पर्दे पर देखने का सही समय मिले ।”
इतना ही नहीं, 11 अगस्त की तारीख नहीं मिलने पर शाहरुख ने अपने दोस्त करण जौहर से भी बात की । “शाहरुख यह जांचना चाहते थे कि क्या रॉकी रानी की कहानी 28 जुलाई को निर्धारित समय पर रिलीज हो रही है । जब करण ने भी पुष्टि की कि फिल्म में कोई देरी नहीं हुई है, तो शाहरुख ने अपनी फिल्म 25 अगस्त और फिर अंत में 7 सितंबर को लाने का फैसला किया, क्योंकि इस दौरान कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होनी है ।”
सूत्र ने यह भी कहा कि शाहरुख ने 7 सितंबर को जवान की रिलीज के लिए इसलिए चुना क्योंकि वह नहीं चाहते की उनकी फ़िल्म से किसी और की फ़िल्म को कोई नुक़सान हो । शाहरुख ने जवान की रिलीज़ के लिए करण जौहर और भूषण कुमार हर किसी से बात की और फिर ये फ़ैसला लिया । 7 सितंबर को रिलीज हो रही जवान को अब बॉक्स ऑफिस पर सालार की रिलीज तक क्लीयर विंडो मिलेगी ।
जवान की रिलीज़ को अगस्त से सितंबर करने का कारण बताते हुए सूत्र ने हमें बताया, “शाहरुख एनिमल और जवान के बीच एक पर्याप्त गैप रखना चाहते थे । इसलिए उन्होंने 7 सितंबर जवान की रिलीज़ के लिए चुना क्योंकि इस दौरान कोई बड़ी फ़िल्म रिलीज नहीं हो रही ।
एटली द्वारा निर्देशित, जवान में नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा अहम भूमिका में नज़र आएँगी वहीं दीपिका पादुकोण विशेष भूमिका में नज़र आने वाली हैं ।
















