
इन दिनों सलमान खान कबीर खान के साथ अपनी आगामी फ़िल्म ट्यूबलाइट की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं । यह साल सलमान खान की सीक्वल फ़िल्मों जैसे टाइगर जिंदा है, जो एक था टाइगर है का सीक्वल है, और किक 2 के लिए तैयार है । हालांकि टाइगर जिंदा है की शूटिंह्ग शुरू हो चुकी है और अब सलमान की एक और ब्लॉकबस्टर फ़िल्म किक की दूसरी किश्त के बारें में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं ।
हालिया खबरों के मुताबिक, किक 2 के लिए साजिद नाडियाडवाला, जिसने इस फ़िल्म के साथ अपने निर्देशन का काम शुरू किया, ने काम शुरू कर दिया है । कथिततौर पर, फ़िल्म के मेकर्स अभी फ़िल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं और इसका सीक्वल ठीक वहीं से शुरू होगा जहां से इसकी पहली फ़िल्म खत्म हुई थी ।
आपको बता दें कि, किक में सलमान खान ने एक लुटेरे की भूमिका निभाई थी जो रॉबिन हुड से प्रेरित था , और जो अमीरों से धन चुराकर जरूरतमंदो में बांटता था, इस फ़िल्म में रणदीप हुड्डा ने पुलिस अफ़सर का किरदार निभाया था और जिसकी जिंदगी का मकसद सलमान खान को पकड़ना है ।
हालांकि अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि रणदीप हुड्डा के साथ-साथ जैकलिन फ़र्नाडीस भी नई किश्त में सलमान खान की लव इंटरेस्ट के रूप में दिखाई देंगी लेकिन हमने सुना है कि कि कोई अंतर्राष्ट्रीय स्टार इस फ़िल्म में सलमान खान के साथ दिखाई देंगे । बहरहाल फ़िल्म में रोमांचक एक्शन सीन देखने को मिलेंगे और जिसके लिए व्यापक तरीके से तैयारी की जाएगी ।
इन दिनों साजिद नाडियाडवाला अपनी अगली फ़िल्म जुड़वा 2 और बागी 2 की शूटिंग की में व्यस्त हैं । वह साल 2019 में किक 2 के लिए निर्देशक का रोल अदा करेंगे । इस फ़िल्म की शुरूआत साल 2019 की शुरूआत में होगी, और हमने सुना है कि फ़िल्म के मेकर्स ने 2019 का क्रिसमस किक 2 के लिए बुक करने का मन बना रहे हैं ।
















