फिल्म मेकर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कबीर सिंह और एनिमल बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनकर सामने आई । कबीर सिंह में शाहिद कपूर और एनिमल में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी जैसे कलाकारों ने दोनों फ़िल्मों को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त सफलता दिलाई । और अब संदीप रेड्डी वांगा अपनी नेक्स्ट फ़िल्म में बिजी हो गए हैं और वो स्पिरिट । इस फ़िल्म में प्रभास लीड रोल में नज़र आने वाले हैं । स्पिरिट में वांगा पहली बार प्रभास के साथ काम करते नज़र आएंगे । इसके अलावा बॉलीवुड हंगामा को फ़िल्म के बारे में एक और दिलचस्प अपडेट मिली है जो यकीनन फ़िल्म के उत्साह को नेक्स्ट लेवल पर पहुँचा देगी ।

प्रभास की स्पिरिट में सैफ अली खान और करीना कपूर खान साथ में
प्रभास स्टारर स्पिरिट को लेकर हमें पता चला है कि, इसमें सैफ अली खान और करीना कपूर खान एक साथ नज़र आने वाले हैं । इतना ही नहीं बॉलीवुड हंगामा को तो ये भी पता चला है कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान न केवल स्पिरिट में एक्टिंग करेंगे, बल्कि खलनायक की भूमिका भी निभाएंगे । यह एक दुर्लभ अवसर होगा जब वास्तविक जीवन में विवाहित एक जोड़ा फिल्म में नकारात्मक जोड़ी की भूमिका निभाएगा । और प्रभास के साथ उनकी कास्टिंग निश्चित रूप से फिल्म के लिए उत्साह का एक और लेवल जोड़ देगी ।
सैफ और करीना अब तक एलओसी कारगिल, ओमकारा, टशन, कुर्बान और एजेंट विनोद जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं । हालाँकि, इन फिल्मों में से एलओसी कारगिल और ओमकारा में उन्होंने कपल की भूमिका नहीं निभाई है । स्पिरिट उनकी छठी साथ में फिल्म होगी । स्पिरिट अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है ।
जहां वंगा की पिछली फिल्मों में प्रेम और परिवार फ़िल्म का अहम विषय थे, वहीं स्पिरिट एक्शन शैली में उनकी पहली फिल्म है । संदीप रेड्डी वंगा की स्पिरिट एक कॉप एक्शन फिल्म है । अल्लू अर्जुन निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ स्पिरिट का सह-निर्माण कर रहे हैं ।
















