कोरोना महामारी से पहले अनाउंस हुई प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट की मचअवेटेड फ़िल्म जी ले ज़रा का जहां सभी को बेसब्री से इंतज़ार था वहीं फ़िल्म किसी न किसी वजह से लगातार डिले होती जा रही है । एक तरफ़ जहां डायरेक्टर फ़रहान अख़्तर ने जी ले ज़रा की तैयारी शुरू कर दी थी वहीं अब सुनने में आ रहा है कि जी ले ज़रा की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फ़िल्म छोड़ने का फ़ैसला कर लिया है ।

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी जी ले ज़रा
फ़िल्म से जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार, सिटाडेल की डिजिटल सफलता के बाद, हालाँकि रिव्यूज इतने अच्छे नहीं मिले, इसके बावजूद अमेज़ॅन प्राइम ने सिटाडेल के दूसरे सीज़न को रिन्यू करने फैसला किया । करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “प्रियंका को सिटाडेल 2 और जी ले ज़रा के बीच चयन करना था क्योंकि दोनों प्रोजेक्ट्स को एक ही समय सीमा में शूट किए जाने की उम्मीद थी । सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद, प्रियंका ने जी ले ज़ारा के बजाय सिटाडेल 2.0 को चुना ।”
प्रियंका अब सिटाडेल 2 की तैयारी में बिजी हो जाएंगी और इस साल के अंत में इस सीरिज़ की शूटिंग शुरू करेंगी । तो फिर अब जी ले ज़रा का क्या होगा ? सूत्र ने इस बारें में खुलासा किया, “इसे फ़िलहाल अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया है ।”
इस बीच फरहान आमिर ख़ान की चैंपियंस के साथ अपनी अभिनय प्रतिबद्धता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और जल्द ही रणवीर सिंह अभिनीत अपने निर्देशन में बनी डॉन 3 की भी शूटिंग शुरू करेंगे ।
















