रणबीर कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म एनिमल अब 1 दिसंबर, 2023 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी । यह नई रिलीज़ डेट जबरदस्त कॉन्टेंट के साथ सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली सिनेमाई भव्यता का वादा करती है । अपने जबरदस्त कहानी कहने के कौशल के लिए जाने जाने वाले, निर्देशक, संदीप रेड्डी वांगा ने विजुअली और ऑडिबली दोनों में एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव देने के लिए अपने कमिटमेंट को व्यक्त किया । रणबीर कपूर स्टारर एनिमल में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नज़र आएँगे ।

रणबीर कपूर की एनिमल हुई पोस्टपोन
अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से, उन्होंने एनिमल के प्रति अपने जुनून और सभी पांच भाषाओं में समान रूप से प्रभावशाली और दमदार गीतों के साथ फिल्म का एक उन्नत संस्करण पेश करने के प्रति अपनी उत्सुकता साझा की । यह अतिरिक्त समय टीम को अपने कॉन्टेंट को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत करने का पूरा अवसर देगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि फिल्म का हर पहलू उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को पूरा करता है ।

इस क्लासिक सागा का निर्माण प्रसिद्ध निर्माता भूषण कुमार ने किया है और इस सिनेमेटिक मास्टरपिस में अनिल कपूर, रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे । यह फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज के लिए तैयार है ।
एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है ।
















