खबरों की मानें तो, प्रियंका चोपड़ा को एस एस राजामौली की महेश बाबू स्टारर जंगल एडवेंचर के लिए 30 करोड़ रुपए की भारी भरकम फीस ऑफर हुई है । यदि सब कुछ ठीक रहा तो, 30 करोड़ रुपए की फ़ीस लेकर प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन जाएँगी । इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा महेश बाबू के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं ।

महेश बाबू स्टारर के लिए प्रियंका चोपड़ा को मिलेगी मोटी फीस
यह फीस कथित तौर पर प्रियंका द्वारा मांगी गई फीस से कम है, जिसे दोनों टीमों के बीच महीनों की बातचीत के बाद तय किया गया । फ़िल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “इसी वजह से उन्हें इस प्रोजेक्ट में उनकी भागीदारी की घोषणा करने में इतना समय लगा । वह अपनी फीस को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं थीं, और क्यों हटें ? हमारी फिल्मों में केवल पुरुष कलाकारों को ही दो अंकों का वेतन क्यों मिलना चाहिए ?”
राजामौली की जंगल एडवेंचर के साथ, प्रियंका चोपड़ा अब तक की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं ।
जंगल में एक्शन एडवेंचर में महेश बाबू देसी रेम्बो की भूमिका में घने पेड़ों के बीच से अपना रास्ता बनाते हुए दिखाई देंगे। इस एक्शन फिल्म की शूटिंग थाईलैंड और भारत में भी होने की संभावना है।
















