हिंदी सिनेमा की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फ़िल्म पठान को डायरेक्ट करने वाले सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशक के तौर पर कई हिट फ़िल्में दी हैं, जैसे- सलाम नमस्ते (2005), ता रा रम पम (2007) और अंजाना अंजानी (2010) बैंग बैंग (2014) और वॉर (2019), और सभी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं । एक साथ बैक-टू-बैक दो हिट फ़िल्में देने वाले ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर एरियल एक्शन ड्रामा फ़ाइटर के लिए साथ आए हैं । अपने करियर में कई हिट फ़िल्में देकर सिद्धार्थ आनंद अब भारतीय सिनेमा के सबसे डिमांडिंग निर्देशक में से एक बन गए हैं । और अब सुनने में आ रहा है कि सिद्धार्थ आनंद को ऋतिक रोशन की कृष 4 डायरेक्ट करने के लिए अप्रोच किया गया है ।

SCOOP: ऋतिक रोशन की कृष 4 डायरेक्ट कर सकते हैं पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ; एकदम अनूठा होगा फ़िल्म का कॉन्सेप्ट

सिद्धार्थ आनंद कर सकते हैं कृष 4 को डायरेक्ट

और अगर खबरों की माने तो सिद्धार्थ को भारतीय सिनेमा के सबसे बहुप्रतीक्षित सीक्वल में से एक, कृष 4 को निर्देशित करने के लिए अप्रोच किया गया है । ईसा बारें में एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “जैसा कि हम सभी जानते हैं, कृष 4 एक सुपरहीरो फिल्म है और इसके लिए एक ऐसा निर्देशक चाहिए जो फ़िल्म के ग्रैंड स्केल को सहजता से संभाल सके साथ ही इमोशनल एलिमेंट भी अच्छे से हैंडल कर सके । और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इन सभी कसौटी पर खरे उतरते हैं । इसके अलावा ऋतिक और सिद्धार्थ की बाण्डिंग भी किसी से छुपी हुई नहीं है ।

सूत्र ने आगे कहा, “कृष 4 को डायरेक्ट करने को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है । यह देखा जाना बाकी है कि सिद्धार्थ आनंद इस आकर्षक ऑफर को स्वीकार करते हैं या नहीं । और यदि वह करते हैं, तो वह इसके लिए समय कैसे निकालेंगे ।

इन दिनों सिद्धार्थ ऋतिक और दीपिका पादुकोण के साथ फ़ाइटर कर रहे हैं । यह एक एरियल एक्शन ड्रामा है जो अगले साल 2024 में गणतंत्र दिवस के मौक़े पर रिलीज़ होगी । इसके बाद सिद्धार्थ सलमान खान और शाहरुख खान अभिनीत टाइगर वर्सेस पठान को डायरेक्ट करेंगे जो 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है ।  

कृष 4, सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है और इसमें ऋतिक मुख्य भूमिका में हैं । पहली फिल्म, कोई मिल गया (2003) में प्रीति जिंटा ने भी अभिनय किया था और यह एक ऐसे बच्चे की कहानी थी जिसे एक एलियन से महाशक्तियां मिलती हैं । अगली कड़ी, कृष (2006), उनके बेटे के बारे में थी जो अपनी शक्तियों का पता लगाता है और एक महानायक बन जाता है। इसमें प्रियंका चोपड़ा ने भी अभिनय किया था और दोनों को विवेक ओबेरॉय और कंगना रनौत के साथ क्रिश 3 (2013) में भी देखा गया था।

इन तीनों फिल्मों का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था और वह वर्तमान में कृष 4 लिख रहे हैं । हाल ही में एक मिड-डे इंटरव्यू में, उन्होंने खुलासा किया कि चौथी किस्त 2024 के अंत से पहले शुरू नहीं होगी । उन्होंने यह भी बताया कि स्क्रिप्टिंग में समय क्यों लग रहा है, “इस तरह के कॉन्सेप्ट को शायद ही पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में आजमाया गया हो, भारत में तो दूर की बात है । मैंने पहले इस तरह की कहानी का प्रयास नहीं किया है जहां मेरा कोई संदर्भ बिंदु नहीं है, और इसलिए, इसमें समय लग रहा है । एक इमोशनल कोर भी है ।