हिंदी सिनेमा की कल्ट कॉमेडी फ़िल्म हेरा फेरी की तीसरी किश्त शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई है । बॉलीवुड हंगामा ने सबसे पहले हेरा फेरी की तीसरी किश्त को लेकर खुलासा किया था फ़िल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने हेरा फेरी 3 पर काम शुरू कर दिया है । इसके बाद  अनाउंस हुआ कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर हेरा फेरी 4 के लिए फ़रहाद सामजी को बतौर डायरेक्टर चुना है । लेकिन इस अनाउंसमेंट के बाद डायरेक्टर फ़रहाद सामजी को काफ़ी आलोचना झेलनी पड़ी । अब इन्हीं आलोचना पर फ़रहाद ने बॉलीवुड हंगामा के साथ हुई बातचीत में अपनी चुप्पी तोड़ी है ।

EXPLOSIVE: हेरा फेरी 4 को डायरेक्ट करने को लेकर ट्रोल हुए फरहाद सामजी ने फ़ाइनली इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी ;  कहा- “मैंने हिट फ़िल्में भी दी हैं”

हेरा फेरी की तीसरी किश्त को डायरेक्ट करेंगे फ़रहाद सामजी

फ़रहाद सामजी, जिसके निर्देशन में बनी सलमान खान स्टारर किसी का भाई किसी जान ईद पर रिलीज़ के लिए तैयार है, ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की जिसमें उन्होंने हेरा फेरी की तीसरी किश्त के बारें में भी बात की । जब हमने फ़रहाद से हेरा फेरी की तीसरी किश्त के बारें में पूछा तो उन्होंने कहा, “फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई  है। जब अनाउंसमेंट होगा, तो आप मिठाई का डब्बा लेकर मेरे घर आना और मुझे मिठाई खिलाना ! मजाक कर रहा हूँ, हेरा फेरी की तीसरी किश्त अनाउंस हो जाने के बाद ही मैं इसके बारे में खुलकर कई बातें कह सकता हूं ।

वहीं जब हेरा फेरी की तीसरी किश्त के लिए फ़रहाद को बतौर डायरेक्टर चुना गया तो उन्हें इसे लेकर ये कहकर काफ़ी ट्रोल किया गया था की वो हेरा फेरी फ़्रैचाइजी के साथ सही न्याय नहीं कर पाएँगे । 17 मार्च को जब फरहाद की वेब सीरीज़ पॉप कौन डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई तो उनकी आलोचना और ज्यादा बढ़ गई ।

उद्योग और नेटिज़न्स के एक वर्ग ने, हालांकि, बताया कि अगर कोई निश्चित फिल्म या श्रृंखला उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती है तो उसे पूरी तरह से दोष देना कैसे उचित है। फरहाद सामजी ने भूल भुलैया 2 (2022) और सूर्यवंशी (2021) जैसी बहुचर्चित फिल्मों का सह-लेखन भी किया। इसलिए, क्या उन्हें लगता है कि उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाया गया है ?

फरहाद सामजी ने इन सभी ट्रॉल्स जवाब देते हुए कहा, “सबसे पहले, जब फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी नहीं की गई है, तो कौन हैं ये लोग हैं जो ऐसी बातें कर रहे हैं  ? दूसरी बात, आपने अपने सवाल में दो शब्दों का इस्तेमाल किया है और मैं उन्हें हाइलाइट करना चाहता हूं – ‘अनफ़ेयरऔरटार्गेटेड। हम पूरी कोशिश करते हैं । अगर किसी को कोई परेशानी है तो हम बेहतर फिल्में बनाकर और बेहतर पंच लिखकर उसे दूर करने की कोशिश करेंगे । हमारा इरादा सभी प्रकार के दर्शकों को आकर्षित करना है और उन्हें एक ऐसी फिल्म प्रदान करना है जिसमें रोमांस, मसाला, एक्शन, कॉमेडी आदि का संयोजन हो । मेरे लेखन के दिनों से ही भगवान बहुत दयालु रहे हैं, और मेरे निर्देशक बनने के बाद भी यह जारी है । हाउसफुल 4 (2019) अक्षय कुमार की सबसे बड़ी हिट रही है । ROI को ध्यान में रखा जाए तो भूल भुलैया 2 इतनी बड़ी सफलता है । अब इसके आगे क्या बोलने का ?”