रियल लाइफ़ में भले ही वरुण धवन और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हों लेकिन दोनों को अभी तक रील लाइफ़ जोड़ी यानी एक साथ फ़िल्म करने का मौका नहीं मिला । हालांकि वरुण धवन और परिणीति चोपड़ा ढिशूम फ़िल्म में एक साथ एक गाने में जरूर नजर आए थे लेकिन एक साथ फ़ुल-फ़्लैज्ड रोल दोनों के हिस्से में अभी तक नहीं आया । लेकिन अब ये संभव होने जा रहा है । हमारे विश्वस्त सूत्रों के अनुसार साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बन रही फ़िल्म सनकी में वरुण धवन के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आ सकती हैं ।

SCOOP: एक्शन थ्रिलर सनकी में वरुण धवन के साथ नजर आ सकती हैं परिणीति चोपड़ा

वरुण धवन और परिणीति चोपड़ा आने वाले हैं एक साथ

फ़िल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने हमें बताया कि, “सनकी में परिणीति को कास्ट करने पर विचार किया जा रहा है । सनकी एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जो कि रीमेक है लेकिन अभी ये किसी को नहीं पता कि किस फ़िल्म का रीमेक बनाया जा रहा है । अभी तक तो सभी को यही पता है कि इस सस्पेंस ड्रामा में वरुण लीड रोल निभाने वाले हैं । मेकर्स चाहते हैं कि परिणीति को वरुण के अपोजिट कास्ट किया जाए । वरुण और परिणीति की स्क्रीन पर एक फ़्रेश जोड़ी बनेगी क्योंकि इससे पहले दोनों एक साथ कभी नजर नहीं आए । फ़िलहाल तो दोनों की कस्टिंग को लेकर मौखिक तौर पर बातचीत चल रही है, इसलिए अभी कुछ भी कंफ़र्म नहीं है ।”

वैसे आपको बता दें कि वरुण अभिनीत ढिशूम भी साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन की ही फ़िल्म थी जिसमें एक गाने में परि और वरुण साथ नजर आए थे ।

परिणीति के वर्क फ़्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फ़िल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन नेटफ़्लिक्स पर रिलीज हुई । इसके अलावा उनकी आगामी फ़िल्म है साइना । परि जल्द ही रणबीर कपूर के साथ संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल की शूटिंग शुरू करेंगी ।