
करण जौहर को आज कई नामों से पुकारा जा सकता है, बतौर प्रोड्यूसर, निर्देशक, एक्टर और टॉक शो होस्ट । कॉफ़ी विद करण, झलक दिखला जा और कई अन्य शो को सफ़लतापूर्वक कर चुके करण जौहर एक बार एक नए शो के साथ छोटे पर्दे पर लौट रहे है ।
दिपचस्प बत यह है कि करण जौहर के इस शो को करीना कपूर, जो इसके साथ छोटे पर्दे पर डेब्यू करेंगी, ज्वॉइन करने वाली है । हालांकि शो के बारें में स्पष्ट काराणों से सभी जानकारी गुप्त रखी गई है लेकिन वहीं हमने सुना है कि यह शो वास्तव में कॉफ़ी विद करण की तरह बिल्कुल नहीं होगा । यह बिना नाम वाला शो फ़ैशन पर आधारित होगा और करण जौहर और करीना कपूर खान द्दारा संचालित होगा ।
फ़िल्मों की बात करें तो, करण जौहर इन दिनों अपने धर्मा प्रोडक्शन के तहत कई सारी फ़िल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं जैसे-इत्तेफ़ाक, ड्राइव, राजी, केसरी और ब्रह्मास्त्र । वहीं करीना कपूर खान जल्द ही सोनम कपूर के साथ फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में अपना कमबैक कर रही है ।
















