अभी कुछ हफ़्ते पहले हमने आपको बताया था कि जॉन अब्राहम-डायना पेंटी अभिनीत परमाणु : द स्टोरी ऑफ़ पोखरण अपनी तय रिलीज डेट से आगे खिसकाई गई है । दिलचस्प बात यह है कि बॉक्सऑफ़िस पर अय्यारी और पैड मैन से टकराहट से बचने के लिए ऐसा किया गया है । आपको बता दें कि परमाणु : द स्टोरी ऑफ़ पोखरण पहले परी के साथ 2, मार्च को रिलीज होने वाली थी । लेकिन अब हमने सुना है कि इस फ़िल्म के मेकर्स ने फ़िर से अपनी फ़िल्म परमाणु : द स्टोरी ऑफ़ पोखरण की रिलीज डेट में फ़ेरबदल किया है और अब यह फ़िल्म अप्रैल में रिलीज होगी ।

जॉन अब्राहम को रास नहीं आया परमाणु : द स्टोरी ऑफ़ पोखरण का परी के साथ रिलीज होना
प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फ़िल्म के निर्माता क्रिआज एंटरटेनमेंट अपनी फ़िल्म परमाणु : द स्टोरी ऑफ़ पोखरण को अनुष्का शर्मा की परी के साथ रिलीज करने के लिए उत्साहित थे लेकिन फ़िल्म के लीड एक्टर जॉन अब्राहम, जो इस फ़िल्म के को-प्रोड्यूसर है, इससे खुश नहीं थे । फ़िलहाल हमने सुना है कि क्रिआज एंटरटेनमेंट जॉन के साथ परमाणु की नई रिलीज डेट को लॉक करने के लिए बातचीत कर रहे है ।
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्पेशली दिखाई जाएगी जॉन अब्राहम की परमाणु
हालांकि परमाणु की रिलीज डेट का ऑफ़िशियल अनाउसमेंट होना अभी बाकी है । लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह फ़िल्म अब 6, अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । फ़िलहाल इरफ़ान खान और कीर्ति कुल्हारी अभिनीत ब्लैकमेल इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















