कुछ दिनों पहले हमने सबसे पहले अपने पाठकों को बताया था कि आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की वजह से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अपनी तय रिलीज डेट, 10 फ़रवरी 2023 को रिलीज नहीं हो पाएगी । मेकर्स ने फ़िल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी है । इसके बाद मेकर्स ने अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर सेल्सी की रिलीज डेट भी पोस्टपोन करते हुए नई रिलीज डेट अनाउंस की । अब सेल्फ़ी 24 फ़रवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । बैक-बैक टू बैक कई फ़िल्मों की रिलीज डेट पोस्टपोन होने के बाद अब एक और फ़िल्म अपनी तय रिलीज डेट से पोस्टपोन हो चुकी है । और ये फ़िल्म है धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फ़िल्म मिस्टर एंड मिसेज माही ।

जाह्नवी कपूर की मिस्टर एंड मिसेज माही
मिस्टर एंड मिसेज माही की रिलीज डेट पोस्टपोन होने के बारें में विश्वस्त सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि, “जाह्नवी और राजकुमार की मिस्टर एंड मिसेज माही पहले इसी साल 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी । लेकिन अभी फ़िल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई है ऐसे में मेकर्स को नहीं लगता कि फ़िल्म अपनी तय रिलीज डेट पर रिलीज हो पाएगी । हालांकि फ़िल्म की शूटिंग इसी साल मई में शुरू हो चुकी थी और मेकर्स ने फ़िल्म के कई अहम हिस्से शूट भी कर लिए थे । लेकिन कुछ और अहम हिस्से शूट होना अभी बाकी है । इसलिए मेकर्स ने मिस्टर एंड मिसेज माही की अक्टूबर रिलीज को पोस्टपोन करने का फ़ैसला किया है । फ़िल्म की नई रिलीज डेट जल्द ही अनाउंस कर दी जाएगी । माना जा रहा है कि मिस्टर एंड मिसेज माही साल 2023 में पहली तिमाही में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी ।”
गोविंदा मेरा नाम और यौद्धा की रिलीज पहले
शरण शर्मा निर्देशित मिस्टर एंड मिसेज माही में अपने क्रिकेटर किरदार के लिए जाह्नवी ने बाकयदा क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है ताकि वह अपने किरदार के साथ न्याय कर सके । जाह्नवी ने क्रिकेट ट्रेनिंग की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक जान्हवी को प्रशिक्षण देते हुए नजर आए ।
सूत्र ने आगे बताया कि, “धर्मा प्रोडक्शन की दो और फ़िल्में रिलीज के लिए तैयार हैं । इसमें से एक है विकी कौशल और कियारा आडवाणी स्टारर गोविंदा मेरा नाम और दूसरी है सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना स्टारर यौद्धा । उम्मीद जताई जा रही है कि ये दोनों फ़िल्में पहले रिलीज होंगी । उसके बाद ही मिस्टर एंड मिसेज माही थिएटर में रिलीज होगी । आने वाले दिनों में इन फ़िल्मों को लेकर ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट हो जाएगा ।”
एक ट्रेड एक्सपर्ट का कहना है कि, “मिस्टर एंड मिसेज माही के पोस्टपोन होने पर कैटरीना कैफ-स्टारर फोन भूत को 4 नवंबर को स्थानांतरित कर दिया गया है, अब अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज होने वाली एकमात्र फिल्म कंगना रनौत-स्टारर तेजस है । यह दशहरा की छुट्टी का लाभ उठाने के लिए बुधवार 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस दिन एक और फिल्म आ सकती है क्योंकि इसे दो हफ्ते तक क्लीन रन मिलेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि 14 अक्टूबर को कोई महत्वपूर्ण फिल्म रिलीज नहीं होगी, क्योंकि यह दिवाली से पहले का सप्ताह है ।”
हालांकि,फ़िल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्र ने कहा, “ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा और मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन: भाग -1 30 सितंबर को रिलीज हो रही है । दोनों बड़े बजट की फ़िल्में हैं और ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स हासिल करेंग़ी । इसलिए, तेजस 5 या 7 अक्टूबर को एकमात्र रिलीज हो सकती है क्योंकि चार फिल्मों के बीच स्क्रीन साझा करने से समस्या होगी ।”
















