कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ब्रह्मास्त्र डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और 3 के लिए नए प्रोडक्शन हाउस की तलाश शुरू कर दी है । फ़िल्म बिज़नेस से जुड़े क़रीबी सूत्र ने बॉलीवोड हंगामा को बताया, “वहीं धर्मा प्रोडक्शंस से बाहर निकलने के बाद से, अयान मुखर्जी के पास लगभ सभी प्रोडक्शन हाउस से ऑफर्स आ रहे हैं । लेकिन सबसे पहले उन्होंने YRF स्पाई यूनिवर्स में एंट्री लेते हुए ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर की एपिक एक्शन ड्रामा वॉर 2 को डायरेक्ट करने का फ़ैसला किया । अयान नए प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं ।

SCOOP: ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर की स्पाई थ्रिलर वॉर 2 को डायरेक्ट करने के लिए अयान मुखर्जी को मिले 32 करोड़ रू

वॉर 2 को डायरेक्ट करने के लिए अयान मुखर्जी ने वसूली मोटी फ़ीस

यशराज प्रोडक्शन में अयान को इंटरनेशनल लेवल के तकनीशियन मिलेंगे । इस बारें में सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “वॉर 2 को निर्देशित करने के लिए अयान को अच्छी ख़ासी फ़ीस दी जा रही है । वॉर 2 को डायरेक्ट करने के लिए अयान को क़रीब 32 करोड़ रू दिए जा रहे हैं । अयान ने कांट्रैक्ट भी साईं कर लिया है और अब वह इस महीने प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । नवंबर तक वॉर 2 की शूटिंग शुरू हो जाएगी और एक साल के अंदर फ़िल्म की शूटिंग ख़त्म भी हो जाएगी ।

वॉर 2 को 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में रिलीज़ किया जाना है और एक था टाइगर, टाइगर ज़िंदा है, वॉर, पठान और टाइगर 3 के बाद YRF की स्पाई यूनिवर्स की यह छठी फिल्म होगी ।  

वॉर 2 के निर्देशन के लिए 32 करोड़ की धनराशि पाकर अयान, सिद्धार्थ आनंद के ठीक बाद YRF में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले निर्देशकों में से एक बन गए हैं ।