भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद अनीस बज्मी हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे अधिक डिमांडिंग डायरेक्टर्स में से एक हो गए हैं । साल 2023 में वह कई फ़िल्मों को डायरेक्ट करने वाले हैं । जहां एक तरफ़ वह शाहिद कपूर के साथ फ़ुल ऑन कॉमेडी कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ़ वह वरुण धवन के साथ भी एक अनूठी कॉमेडी फ़िल्म लेकर आने वाले हैं जिसके बारें में कल बॉलीवुड हंगामा ने एक्सक्लूसिवली अपने रीडर्स को बताया था । अनीस बज्मी और वरुण धवन की इस फ़िल्म का टाइटल अस्थायी रूप से 5 मिनट का सुपरहीरो रखा गया है । और अब बॉलीवुड हंगामा को इस फ़िल्म को लेकर एक और लेटेस्ट अपडेट मिली है । SCOOP: भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद अनीस बज्मी ने बढ़ाई अपनी फीस ; वरुण धवन स्टारर सुपरहीरो फ़िल्म के लिए चार्ज किए 17 करोड़ रु

अनीस बज्मी और वरुण धवन की फ़िल्ममिनट का सुपरहीरो  

फ़िल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “अनीस बज्मी, विशाल राणा और ज़ी स्टूडियोज के साथ एक फ़िल्म बनाने वाले हैं । अनीस को वरुण धवन स्टारर इस फ़िल्म के लिए 17 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं । इस तरह से अनीस बॉलीवुड के सबसे अधिक चार्ज करने वाले निर्देशकों में से एक बन गए हैं । वह इन दिनों स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में बिजी हैं इसके बाद वह वरुण को फ़ाइनल नेरेशन देंगे ।

वरुण जल्द ही अनीस बज्मी की इस फिल्म की फाइनल कहानी सुनेंगे और उसके बाद कोई फैसला करेंगे । सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “अनीस को भरोसा है कि उनकी स्क्रिप्ट वरुण को पसंद आएगी ।अनीस बज्मी हिंदी सिनेमा के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं, और वर्तमान में उनकी मार्केट वैल्यू 15 से 21 करोड़ रु है और यह उनकी हर हिट फ़िल्म के साथ आगे बढ़ती जा रही है ।

शाहिद और सुपरहीरो फ़िल्मों के लिए अनीस को तक़रीबन 20 करोड़ रु दिए जा रहे हैं जिनकी औसत वैल्यू 17 करोड़ प्रति फ़िल्म आती है ।