साल 2022 में शमशेरा और ब्रह्मास्त्र क्रमशः एक फ़्लॉप और एक ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की अगली फ़िल्म फ़िल्ममेकर लव रंजन निर्देशित फ़िल्म है जिसमें उनके साथ पहली बार श्रद्धा कपूर लीड रोल में नज़र आएंगी । इस फ़िल्म के साथ रणबीर कपूर लंबे अंतराल के बाद फिर से रॉमकॉम फ़िल्मों में वापसी कारा रहे हैं । डायरेक्टर लव रंजन जल्द ही इस फ़िल्म का टाइटल अनाउंस करने जा रहे हैं जिसकी एक हिंट उन्होंने कल दे दी थी । मेकर्स ने कल फ़िल्म के टाइटल के फ़र्स्ट लेटर, जो की TJMM है, को रिवील कर लोगों का सस्पेंस बढ़ा दिया । जहां बॉलीवुड हंगामा ने पहले ही फ़िल्म के टाइटल TJMM की फ़ुल फ़ॉर्म, तू झूठी मैं मक्कार अपने रीडर्स को दे दी थी वहीं अब मेकर्स ने भी फ़िल्म के टाइटल का ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट कर दिया है । रणबीर और श्रद्धा की इस फ़िल्म का नाम तू झूठी मैं मक्कार है ।

SCOOP: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रॉमकॉम फ़िल्म के नाम TJMM की फ़ुल फ़ॉर्म है- तू झूठी मैं मक्कार ; टीज़र के साथ अनाउंस की रिलीज़ डेट- 8 मार्च

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म का नाम आया सामने 

रणबीर और श्रद्धा कपूर की रॉमकॉम फ़िल्म के टाइटल के बारें में करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि, “कहा जा रहा है कि फ़िल्म का नाम तू झूठी मैं मक्कार है । फ़िल्ममेकर लव रंजन अतरंगी फ़िल्म के टाइटल के लिए जाने जाते रहे हैं । इससे पहले उन्होंने प्यार का पंचनामा(2011), सोनू की टीटू की स्वीटी (2018) जैसे नामों की फ़िल्में बनाई हैं । इसलिए रणबीर और श्रद्धा की फ़िल्म का नाम तू झूठी मैं मक्कार उनके सिग्नेचर स्टाइल को दर्शाता है ।

डायरेक्टर लव रंजन ने फ़िल्म का टीज़र वीडियो रिलीज़ किया है जिसमें रणबीर और श्रद्धा के फ़र्स्ट लुक के साथ फ़िल्म की रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी है ।

लव रंजन की इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा कपूर के अलावा बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी हैं । रणबीर कपूर ने हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक सत्र में भाग लिया, जहां उन्होंने इस फिल्म के बारे में बात की और कहा कि यह उनकी आखिरी रोमांटिक फिल्मों में से एक हो सकती है । उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि यह शायद मेरे द्वारा की जाने वाली आखिरी रोमांटिक कॉमेडी में से एक होगी क्योंकि मैं बूढ़ा हो रहा हूं ।

लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुतरणबीर और श्रद्धा अभिनीत अगली फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है जिसमें बोनी और डिंपल रणबीर के माता-पिता की भूमिका में नजर आएंगे । रणबीर-श्रद्धा कपूर अभिनीत यह फिल्म 8 मार्च, 2023 को यानी होली के त्योहार पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।