करण जौहर ने हाल ही में जलियांवाला बाग नरसंहार के बारे में सच्चाई उजागर करने वाले जस्टिस सी. शंकरन नायर की बहादुरी पर फ़िल्म बनाने का ऐलान किया था । धर्मा प्रोडक्शंस ने स्टील और स्टील मीडिया के साथ मिलकर, सी. शंकरन नायर की अनकही कहानी पर आधारित फिल्म द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी. शंकरन नायर को अनाउंस किया था जिसकी तैयारी भी करण ने शुरू कर दी थी । यह कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म उस पौराणिक अदालती लड़ाई को उजागर करती है जिसमें शंकरन नायर ने जलियांवाला बाग नरसंहार के बारे में सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी । शंकरन नायर की बहादुरी ने देश भर में स्वतंत्रता संग्राम को प्रज्वलित किया और यह सच्चाई के लिए लड़ने की शक्ति का एक वसीयतनामा है ।

SCOOP: करण जौहर की रियल लाइफ़ बेस्ड बायोपिक फ़िल्म में जस्टिस सी. शंकरन नायर बन सकते हैं अक्षय कुमार

करण जौहर की कोर्ट रूम ड्रामा का हिस्सा बनेंगे अक्षय कुमार

इसी के साथ करण ने यह भी अनाउंस किया था कि उन्होंने अपनी इस फ़िल्म के लिए स्टार कास्ट की तलाश भी शुरू कर दी है और जल्द ही इस बारें में फ़ैसला ले लिया जाएगा । और अब इस फ़िल्म को लेकर बॉलीवुड हंगामा को एक्सक्स्लूसिवली पता चला है कि द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी. शंकरन नायर फ़िल्म के लिए डायरेक्टर करण त्यागी और प्रोड्यूसर करण अभिनेता अक्षय कुमार के साथ बातचीत कर रहे हैं ।

इस बारें में सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “इस फ़िल्म में वो सभी एलिमेंट्स हैं जिनके लिए अक्षय कुमार की फ़िल्म जानी जाती है । इसलिए निश्चितरूप से इस फ़िल्म के लिए अक्षय मेकर्स की पहली पसंद है । जहां इस बारें में अक्षय से बातचीत हो गई है वहीं अभी पेपर वर्क किया जाना बाकी है ।”

इतना ही नहीं सूत्र ने आगे बताया, “अक्षय को भी इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट काफ़ी पसंद आई है । लेकिन एक मुश्किल है, और वो है शूटिंग की टाइमलाइन । असल में अगले 1 साल तक अक्षय के पास जैम पैक्ड शेड्यूल है इसलिए अभी उनकी टीम किसी भी फ़िल्म को साइन करने से पहले अक्षय की डेट डायरी को फ़िर से काम कर रही है ।”

तो क्या अक्षय करण की इस रियल लाइफ़ बेस्ड कोर्ट रूम ड्रामा का हिस्सा बनेंगे ? इस बारें में आने वाले दिनों में क्लीयर हो जाएगा ।