बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से इतिहास रच रही द केरल स्टोरी की एक्ट्रेस अदा शर्मा अब हिंदी सिनेमा की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेस में शुमार हो गई हैं । द केरल स्टोरी के बाद अदा शर्मा अब अपनी अगली फ़िल्मों पर फ़ोकस कर रही हैं । अपनी अगली फ़िल्म के बारें में बात करते हुए अदा ने बताया, “मेरी अगली द गेम ऑफ गिरगिट है जिसमें मैं एक पुलिस ऑफ़िसर की भूमिका में हूं । यह ब्लू व्हेल ऐप नामक ऐप पर आधारित एक शानदार फिल्म है । यह पूरा मामला कुछ साल पहले का है । इस गेम ने काफी हंगामा मचाया था । इसे जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाना चाहिए ।”

अदा शर्मा की अगली फ़िल्म
अदा द केरल स्टोरी की शूटिंग के दौरान अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थीं । “मैंने द केरल स्टोरी से पहले द गेम ऑफ गिरगिट और दो और फिल्मों की शूटिंग की है । द केरल स्टोरी पहले रिलीज हो गई । हमने द गेम ऑफ गिरगिट की शूटिंग पिछले अगस्त में भोपाल में की थी । मैंने दर्शील सफारी, तारें ज़मीं पर फ़ेम, के साथ एक और फिल्म की है । यह भी एक अजीब थ्रिलर है, बहुत मजेदार और डरावनी है ।”
अदा, जिसने 11 मई को अपना जन्मदिन मनाया था, ने बात को माना की द केरल स्टोरी की सफलता ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई है और उन्हें इस जन्मदिन ज्यादा अटेंशन मिला बजाए अन्य सालों की अपेक्षा ।
सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित, द केरल स्टोरी में अदा के अलावा योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी भी हैं ।
















