सलमान खान पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फ़िल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर सु्र्खियों में बने हुए हैं । बॉलीवुड हंगामा ने सबसे पहले बताया था कि कभी ईद कभी दिवाली को जहां पहले साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करने वाले थे, वहीं अब इस फ़िल्म को सलमान खान खुद प्रोड्यूस करेंगे । इतना ही नहीं सलमान खान फ़िल्म के डायरेक्शन में फ़रहाद सामजी को भी सहयोग करेंगे । और अब कभी ईद कभी दिवाली को लेकर बॉलीवुड हंगामा को अंदर की जानकारी मिली जो फ़िल्म की स्टार कास्ट से संबंधित है ।

सलमान खान की कभी ईद कभी दिवाली
जब से सलमान ने कभी ईद कभी दिवाली की बागडोर संभाली है उसके बाद से फ़िल्म की पहले तय हुई कास्टिंग में अब कुछ बदलाव किए गए हैं । इस बारें में सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि, “कभी ईद कभी दिवाली में अब आयुष शर्मा और जहीर इकबाल सलमान के भाई के किरदार में नजर आएंगे । इससे पहले कहा जा रहा था कि पहले ये किरदार श्रेयस तलपड़े और अरशद वारसी निभाने वाले थे । वहीं पूजा हेगड़े सलमान की लव इंटरेस्ट का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी । और साउथ एक्टर वेंकटेश सलमान के पेरलल किरदार निभाएंगे ।”
आयुष ने फ़िल्म करने की इच्छा जताई
सूत्र ने यह भी बताया कि, आयुष और जहीर का फ़िल्म में काफ़ी छोटा रोल है । सूत्र ने बताया, “पहले, आयुष और जहीर फ़िल्म से बाहर हो गए थे । क्योंकि इस फ़िल्म में आयुष का रोल अंतिम जितना बड़ा नहीं था । लेकिन फ़िर बाद में आयुष ने फ़िल्म करने की इच्छा जताई । और अब ये कंफ़र्म हो चुका है कि, हां और ना के बाद, आयुष वास्तव में फ़िल्म में सलमान के साथ नजर आएंगे ।”
दिलचस्प स्टार कास्ट के साथ सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित कभी ईद कभी दीवाली 30 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है ।
















