आमिर खान ने ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान और लाल सिंह चड्ढा फ़्लॉप होने के बाद एक्टिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया हुआ है लेकिन बतौर प्रोड्यूसर वह अपना काम जारी रखा रहे हैं । और कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड हंगामा ने अपने रीडर्स को सबसे पहले बताया था कि आमिर खान अपनी अपकमिंग फ़िल्म, जो की एक स्पेनिश फ़िल्म Campeones का हिंदी रीमेक है- चैंपियंस की तैयारी में जुट गए है । आमिर ने चैंपियंस के लिए अपने जिगरी दोस्त सलमान खान को अप्रोच किया है । वहीं सलमान खान को भी फ़िल्म की स्क्रिप्ट काफ़ी पसंद आई है और वह भी इस फ़िल्म से जुड़ना चाहते हैं । और अब आमिर खान की इस फ़िल्म को लेकर एक्साइटिंग अपडेट सामने आई है । 

SCOOP: आमिर खान 14 मार्च अपनी बर्थडे पर सलमान खान के साथ अनाउंस करेंगे फ़िल्म चैंपियंस ; जून 2023 से फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग ?

चैंपियंस के लिए साथ आएंगे आमिर खान और सलमान खान 

आमिर की आरएस प्रसन्ना निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा चैंपियंस के लिए सलमान ने अपनी मंज़ूरी दे दी है । यानि काफ़ी सालों बाद एक बार फिर आमिर और सलमान इस स्पेशल फ़िल्म के लिए साथ काम करने वाले हैं । इस बारें में विश्वस्त सूत्र ने हमें बताया, “सलमान को भी फ़िल्म का सबजेक्ट काफ़ी पसंद आया है और वह अब फ़िल्म से जुड़े कई पहलुओं पर फैसला करने के लिए आमिर के साथ डिसक्शन कर रहे हैं, मसलन- शूटिंग शेड्यूल से लेकर लोकेशन और अन्य पहलुओं तक इत्यादि । सलमान और आमिर दोनों जून 2023 से फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं ।

सूत्र ने आगे बताया की बस अब इस फ़िल्म को लेकर पेपरवर्क होना बाक़ी है । क्योंकि सलमान को आमिर की ओर से फ़िल्म के फ़ाइनल नरेशन का इंतज़ार है । 

सूत्र ने हमें आगे बताया, “ये फ़ाइनल नेरेशन भी कथन जल्द ही हो जाएगा । सही मायने में, आमिर मार्च में अपने जन्मदिन के मौक़े पर सलमान के साथ अपनी इस फ़िल्म को अनाउंस करने की प्लानिंग कर रहे हैं । उन्हें उम्मीद है कि 14 मार्च तक सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक़ हो जाएगा । 

यदि यह फिल्म बनती है, तो यह अभिनेता और निर्माता के रूप में पहली बार दो दिग्गजों की टीम को चिह्नित करेगी । जहां सलमान खान फिल्म में अभिनय करेंगे, वहीं आमिर ने रचनात्मक मोर्चे पर सब कुछ हैंडल करेंगे । 

फ़िलहाल इसे 2024 में रिलीज करने की प्लानिंग है लेकिन पूरी पिक्चर क्लीयर सभी पेपरवर्क होने के बाद ही सामने आ पाएगी ।