जिस तरह से रणवीर सिंह की सिम्बा में अजय देवगन की 'सिंघम' एंट्री फ़िल्म की यूएसपी में से एक बन गई थी उसी तरह की ग्रैंड एंट्री सलमान खान की भी होने वाली है पठान में । यशराज प्रोडक्शन की स्पाई ड्रामा पठान की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अब शाहरुख खान के साथ सलमान खान भी अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करने वाले हैं । जैसा कि अब तक सभी को पता चल चुका है कि शाहरुख खान की पठान में सलमान खान अपने टाइगर अंदाज में पठान में स्पेशल कैमियो करते हुए नजर आएंगे । वहीं अब बॉलीवुड हंग़ामा आपको वो पठान का स्पेशल मोड़ बताने वाला है जब सलमान खान की एंट्री होगी ।

पठान में सलमान खान और शाहरुख खान का सीक्वंस
फ़िल्म से जुड़े करीबी ट्रेड सूत्र ने हमें बताया, “आदित्य चोपड़ा पठान में सलमान के टाइगर अंदाज का एकदम सही इस्तेमाल करने जा रहे हैं । इतना तो तय है कि जब पठान में सलमान की एंट्री होगी तो थिएटर भी तालियों और सीटियों की आवाज से गूंज उठेगा । शाहरुख और सलमान की रीयूनियन को आदित्य और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बड़े पैमाने पर तैयार किया है जो अपने आप में काफ़ी ग्रैंड होगा ।”
सूत्र ने आगे ये भी बताया कि फ़िल्म में सलमान की एंट्री रूस में दुश्मन एंजेट्स से शाहरुख के किरदार को बचाने के लिए होगी । “पठान में सलमान और शाहरुख के जिस सीक्वंस को मुंबई में शूट किया जा रहा है हालांकि वो सेट रूस में है । यह सीक्वंस हरे रंग की स्क्रीन की पृष्ठभूमि पर शूट किया गया है जिसमे ट्रेन, कार, बाइक, हवाई जहाज और हेलीकाप्टर भी उस सेटअप का हिस्सा है । यह सीक्वंस पठान का हाइलाइट प्वाइंट है ।”
जहां पहले यह कहा जा रहा था कि सलमान की एंट्री पठान के क्लाइमेक्स में होगी वहीं अब हमें पता चला है कि पठान का क्लाइमेक्स तो शाहरुख, जॉन अब्राहम और दीपिका के बीच ही होगा जो कि दुबई के बुर्ज खलीफ़ा के टॉप पर शूट होने वाला है । सूत्र ने बताया, “सलमान का सीक्वंस फ़िल्म में अहम मोड़ पर आएगा । पठान में सलमान का रोल लगभग 20 मिनट का होगा जिसमें उनके कई सारे एक्शन सीन देखने को मिलेंगे । इसी के साथ पठान में शाहरुख का कभी न देखा गया एक्शन अवतार देखने को मिलेगा ।”
शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम की पठान जनवरी 2022 में रिलीज होने की उम्मीद है ।
















