एक्टर-फिल्ममेकर अंशुमान झा ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया सारा जेन डायस अब बहुप्रतीक्षित सीक्वल लकड़बग्घा 2 – द मंकी बिजनेस की कास्ट में शामिल हो गई हैं। अंशुमान ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि सारा के आने से लकड़बग्घा की टीम अब “और मज़बूत और दमदार” हो गई है, जिसे उन्होंने गर्व से भारत का पहला एनिमल लवर रखवाला यूनिवर्स कहा है।

अंशुमन झा के एनिमल-लवर यूनिवर्स में शामिल हुईं सारा जेन डायस ; “मैं बहुत खुश हूं कि लकड़बग्घा 2 ने मुझे एक्शन करने का मौका दिया”

लकड़बग्घा 2 – द मंकी बिजनेस में सारा जेन डायस की एंट्री

अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अलग-अलग किरदारों में नज़र आने वाली सारा ने हाल ही में कनखजूरा, इनसाइड एज जैसी वेब सीरीज़ और इंटरनेशनल लेवल पर सराही गई फिल्म एंग्री इंडियन गॉडेसिस में यादगार परफॉर्मेंस दी है।

लकड़बग्घा की सफलता के बाद, जिसने दर्शकों को एक ऐसे यूनिक एक्शन वर्ल्ड से जोड़ा जिसमें जानवरों के लिए दया के साथ न्याय किया जाता है, इसका सीक्वल और ज़्यादा इमोशनल, दमदार और एक्शन से भरपूर होगा। रिद्धि डोगरा और अंशुमन झा अपने किरदारों में वापस नज़र आएंगे, वहीं अब चीनी मार्शल आर्ट्स लीजेंड सनी पेंग और सारा जेन डायस की एंट्री से कहानी और मज़बूत हो जाएगी।

अंशुमन झा ने कहा, “सारा स्क्रीन पर एक शांत तूफान जैसी हैं। उनकी ताकत, ग्रेस और गहराई उन्हें लकड़बग्घा की दुनिया के लिए परफेक्ट बनाती है। इस बार हमारी टीम सिर्फ लौटी नहीं है, बल्कि और मज़बूत, ज़्यादा दमदार और ज़्यादा लेयर्ड होकर लौटी है। रिद्धि और अब सारा के साथ, हम इस यूनिवर्स को और ज़्यादा इमोशनल और बड़ा बना रहे हैं।”

फिल्म में शामिल होने पर सारा जेन डायस ने कहा, “मुझे लकड़बग्घा 1 बहुत पसंद आई थी। जब मुझे इस यूनिवर्स के एक्सपैंड होने का पता चला, तो मैं बहुत एक्साइटेड हुई। यह बहुत कम होता है जब एक ऐसा प्रोजेक्ट मिलता है जो एक्शन के साथ-साथ किसी असली मकसद के लिए हो, खासकर उन बेजुबान जानवरों की सुरक्षा के लिए। लकड़बग्घा 2 बोल्ड है, जरूरी है और इमोशनल भी है। इसने मुझे मेरे करियर का सपना पूरा करने का मौका दिया कि मैं एक्शन कर सकूं। अंशुमन और बाकी टीम के साथ इस सफर का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं।”

इस बार फिल्म लकड़बग्घा 2 – द मंकी बिजनेस भारत के पहले एनिमल लवर रखवाला की कहानी को आगे बढ़ाएगी, जिसमें इस बार गैरकानूनी प्राइमेट ट्रेड और ग्लोबल साज़िश की काली दुनिया को दिखाया जाएगा। एक्शन, इमोशन और एक मकसद को लेकर यह फिल्म फ्रेंचाइजी को एक नया स्तर देने वाली है।

लकड़बग्घा 2 – द मंकी बिजनेस की शूटिंग चल रही है और यह विंटर 2025 में थिएटर्स में रिलीज़ होगी। यह फिल्म इंडियन एक्शन सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ाते हुए एक गहरी संवेदनशीलता वाला मैसेज देगी।