आलिया भट्ट के साथ गंगुबाई काठियावाड़ी बनाने के बाद संजय लीला भंसाली अपनी अगली म्यूज़िकल ड्रामा फ़िल्म बैजू बावरा बनाने की तैयारी कर रहे थे । इस फ़िल्म में एक बार फिर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी साथ नज़र आने वाली थी । लेकिन अब संजय लीला भंसाली ने बैजू बावरा को होल्ड पर डालने का फ़ैसला किया है । और इसका मुख्य कारण फ़िल्म का हाई बजट है । और इसलिए अब संजय लीला भंसाली अपनी पहले होल्ड पर गई फ़िल्म इंशाल्लाह को फिर से रिवाइव करने की तैयारी में जुट गए हैं । और इसके लिए वह शाहरुख खान से बातचीत कर रहे हैं ।

350 करोड़ रू के हाई बजट के कारण होल्ड पर गई बैजू बावरा ; इंशाअल्लाह को फिर से रिवाइव करने में जुटे संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा हाई बजट के कारण होल्ड पर गई

महामारी के बाद जब फ़िल्म बिज़नेस पटरी पर लौटा तब भंसाली ने फिल्म के लिए कास्टिंग फिर से शुरू की । निर्देशक ने डकैत की भूमिका निभाने के लिए कियारा आडवाणी और नयनतारा से बात की । वह अपनी कास्ट फ़ाइनल करने की कगार पर ही थे, तभी संजय भंसाली को उनके जीवन का सबसे बड़ा झटका लगा क्योंकि फिल्म के विषय को स्टूडियो से मंजूरी नहीं मिल रही थी ।संजय लीला भंसाली बैजू बावरा को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी म्यूज़िकल फ़िल्म बनाना चाहते हैं और इस फ़िल्म का बजट लगभग 350 करोड़ रुपये तय हुआ है । जब भंसाली इस ग्रैंड फ़िल्म के साथ स्टूडियो गए, तो उन्हें लगा कि बजट बहुत अधिक है ।सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया।

कुछ स्टूडियो ने भंसाली से फिल्म की लागत कम करने के लिए कहा ।रणवीर और आलिया दोनों ने, भंसाली के प्रति प्यार और सम्मान को देखते हुए अपनी फ़ीस मार्केट वैल्यू से कम चार्ज करते हुए फ़िल्म साइन की । लेकिन स्टूडियो ने महसूस किया कि आज के रुझानों को देखते हुए बैजू बावरा जैसी म्यूज़िकल फ़िल्म पर 350 करोड़ रुपये का निवेश करना आर्थिक रूप से विवेकपूर्ण कदम नहीं हो सकता । वहीं भंसाली अपने ग्रैंड विजन से समझौता करने के मूड में नहीं थे और इसलिए उन्होंने फिल्म को टालने का फैसला किया है ।सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को आगे बताया ।

भंसाली अपनी स्क्रिप्ट्स पर दोबारा गौर कर रहे हैं और 2024 की गर्मियों तक एक पूरी तरह से नई फिल्म शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं । भंसाली इंशाल्लाह को प्राथमिकता दे रहे हैं , लेकिन यह तभी होगा जब शाहरुख खान फिल्म के लिए हां कहें । यदि इंशाअल्लाह नहीं, तो एसएलबी के पास कई अन्य स्क्रिप्ट हैं जो फ्लोर पर जाने की स्थिति में हैं ।