संजय लीला भंसाली की आलिया भट्ट अभिनीत गैंगस्टर ड्रामा गंगूबाई काठियावाड़ी बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों में से एक है । भंसाली की ये फ़िल्म मुंबई के कमाठीपुरा रेड लाइट एरिया की मशहूर गंगूबाई कोठेवाली की ज़िंदगी पर बेस्ड फ़िल्म है । गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट गंगूबाई के किरदार में नजर आने वाली हैं और उनके लव इंटरेस्ट का किरदार अदा किया है शांतनु माहेश्वरी ने । गंगूबाई काठियावाड़ी फ़िल्म में आलिया भट्ट और शांतनु माहेश्वरी के बीच एक लव मेकिंग सीक्वंस दिखाया जाना था लेकिन अब संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट और उनके ऑन-स्क्रीन लव इंटरेस्ट के बीच इस लव मेकिंग सीन को स्क्रिप्ट से हटाए जाने की संभावना है ।

संजय लीला भंसाली ने इस वजह से गंगूबाई काठियावाड़ी में से आलिया भट्ट और उनके ऑन-स्क्रीन लवर के बीच का इंटीमेट सीन हटा दिया

गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट का लव मेकिंग सीन नहीं

फ़िल्म की स्क्रिप्ट में आलिया और उनके लव इंटरेस्ट के बीच एक लव मेकिंग यानि इंटीमेट सीन फ़िल्माया जाना था लेकिन मौजूदा महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग जैसे दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु इस सीन को स्क्रिप्ट से हटाया जाएगा । महामारी के चलते नए नियमों के मुताबिक, शारीरिक अंतरंगता यानी फ़िजिकल इंटीमेसी जैसे सीन फ़िल्माना और दिखाना सही नहीं होगा इसलिए भंसाली ने आलिया और शांतनु के बीच इंटीमेट लव सीन को हटाने का फ़ैसला किया है । इस बारें में जानकार सूत्र ने बताया, “मुझे लगता है कि इस मुश्किल समय में फूंक फूंक कर चलना ही समझदारी होती है । भंसाली को फिजिकल इंटिमेसी से आवश्यक रूप से बचना होगा । वह रोमांटिक निकटता दिखाने के लिए कोई और तरीका खोजेंगे ।”

दुनियाभर के सिनेमा में कलाकार इंटीमेट सीन करने से कतरा रहे हैं । नेटफ्लिक्स की सीरीज हैल्स्टन और द सर्पेंट में ऑर्गी सीन फिल्माए जाने थे लेकिन महामारी के बाद उन्हें हटा दिया गया था ।

गंगूबाई की बात करें तो, गंगूबाई को कमाठीपुरा की क्वीन भी कहा जाता था । गंगूबाई की पहुंच मुंबई माफिया के साथ-साथ राजनेताओं तक थी । वो सेक्स वर्कर्स के लिए गॉडमदर बन गईं और लोग उन्हें गंगू मां कहकर पुकारने लगे । कहा जाता है कि, गंगूबाई भी सेक्स ट्रैफिकिंग की शिकार हुई थीं । गंगूबाई का नाम गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी था और वो गुजरात के काठियावाड़ की रहने वाली थीं । वो एक भरे-पूरे परिवार से ताल्लुक़ रखतीं थी । गंगू मुंबई आकर फ़िल्मों में अपनी किस्मत आज़माना चाहती थीं ।

जहां पहले यह फ़िल्म 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन महामारी के कारण यह फ़िल्म रिलीज नहीं हो पाई । अब मेकर्स इसकी नई रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं ।