अक्षय कुमार की वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त, वेलकम 3 को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रहीं है । हाल ही में अरशद वारसी ने भी वेलकम 3 को लेकर अपनी एंट्री कन्फर्म की थी । और अब अक्षय कुमार की वेलकम 3 को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, फ़िल्म से नाना पाटेकर और अनिल कपूर बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मुन्नाभाई जोड़ी यानी संजय दत्त और अरशद वारसी को कास्ट किया गया है ।

अक्षय कुमार की वेलकम 3 में मुन्नाभाई जोड़ी
वेलकम 3 की स्क्रिप्ट लॉक कर दी गई है । पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने खुलासा किया, “फिरोज नाडियाडवाला के बैनर तले बनी 3 फिल्मों में से वेलकम पहली फिल्म हो सकती है, क्योंकि स्क्रिप्ट कुछ समय पहले ही तैयार हो चुकी है । फिल्म निर्माता संजय दत्त और अरशद को कुख्यात गैंगस्टर - मजनू और उदय की भूमिका निभाकर इस कॉमिक सीपर की कहानी में एक नया मोड़ लाने की योजना बना रहे हैं । यह जोड़ी पहले ही मुन्ना और सर्किट के रूप में अपनी केमिस्ट्री दिखा चुकी है और अब एक नई फ्रेंचाइजी में आयाम तलाशने का समय होगा ।”
सूत्र से जब पूछा गया कि नाना पाटेकर और अनिल कपूर अब इस फ़िल्म का हिस्सा क्यों नहीं हैं, तो सूत्र ने कहा, “यह जोड़ी और निर्माता के बीच मौद्रिक असहमति का मामला है ।”
अक्षय कुमार द्वारा जॉली एलएलबी 3 और हाउसफुल 5 की शूटिंग पूरी करने के बाद अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है ।
















