
सलमान खान जितने अच्छे अभिनेता हैं उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। सलमान खान हमेशा अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं और हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते हैं । साल 2007 में सलमान खान ने बीइंग ह्यूमन नाम के एक ट्रस्ट की स्थापना की थी जो जरूरतमंदो के कल्याण के लिए काम करती है । सलमान खान अपनी इस एनजीओ बीइंग ह्यूमन के माध्यम से बहुत सारे लोगों की मदद करते है खासतौर से बच्चों की । हाल ही में सलमान की एनजीओ बीइंग ह्यूमन ने एक 2 साल के बच्चे की मदद की जिसे जल्द से जल्द लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत थी ।
एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के समीप ठाणे के रहने वाले राकेश अवर नाम के एक शख्स के 2 साल के बच्चे के लीवर ट्रांसप्लांट के लिए रुपयों की जरुरत थी । इस कारण उसके परिवार ने सलमान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन में अर्जी लगाई थी । परिवार ने सोचा की इस ट्रस्ट से उन्हें कम से कम एक लाख रुपए की राशि मिलेगी पर बीइंग ह्यूमन ट्रस्ट ने उन्हें पूरे 2 लाख रूपए की मदद
की है । राकेश ने बताया- हमने केवल सुना था कि सलमान खान लोगों की मदद करते हैं । हमें अपने बच्चे के ईलाज के लिए फंड इकट्ठा करना था। उसे लीवर ट्रांसप्लांट की जरुरत है जिसकी कीमत 12 लाख रुपए है । चूंकि हमारे पास पर्याप्त पैसे नहीं थे इसलिए हमने डॉक्टर से हमें और समय देने के लिए कहा, जिसके बाद 18 जुलाई 2017 को सर्जरी होनी है । पहले यह 31 मई को होने वाली थी ।
बीइंग ह्यूमन पहली ऐसी चैरिटेबल संस्था थी जिसे हमने अप्रोच किया और मैं उम्मीद कर रहा था कि मुझे वहां से एक लाख रुपए मिलेंगे लेकिन इसके बजाए हमें 2 लाख रुपए मिले । हमें लगभग 5 लाख रुपए टाटा चैरिटेबल ट्रस्ट से मिले हैं और 3 लाख रुपए मुख्यमंत्री ट्रस्ट से । हमें अभी भी 12 लाख रुपए के टारगेट तक पहुंचना बाकी है लेकिन हम उसके काफी करीब हैं । मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने हमारी मदद की । सलमान खान की बीइंड ह्यूमन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मिस्टर अवर ने कहा- मुझे नहीं पता था कि मुझे सही में बीइंग ह्यूमन से मदद मिलेगी लेकिन उन्होंने मदद की और यह काफी आसान प्रक्रिया थी ।
ये है वो रसीद जो राकेश अवर को बीइंग ह्यूमन फ़ाउंडेशन से मिली :

















