काबिल के बाद उनकी आगामी फ़िल्मों के बारें कयास लगाए जाने के बीच खबर थी कि ह्रितिक रोशन जल्द ही कृष फ़्रेंचाइजी की आगामी फ़िल्म में नजर आएंगे । लेकिन जल्द ही खबर सुनने को मिली कि ह्रितिक ने कई सारी फ़िल्में साइन की हैं उनसे से एक है कबीर खान की फ़िल्म जिसमें वह गणितिज्ञ आनंद कुमार का रोल अदा करेंगे । और अब उनकी सूची में एक और फ़िल्म का नाम जुड़ा है और वो खेल पर आधारित फ़िल्म है जिसे ह्रितिक रोशन ने साइन किया है ।

हालांकि इस बारें में कोई ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन हमने सुना है कि पूरी फ़िल्म कबड़डी के इर्द-गिर्द घूमेगी । हाल ही में, कबड़डी को फ़ुटबॉल, क्रिकेट जैसे अन्य खेल की तरह महत्ता दी जाने लगी है और साथ ही बॉलीवुड स्टार्स ने कबड़डी टीम में निवेश कर इस खेल के प्रति और भी ज्यादा रुचि जगा दी है । दिलचस्प बात ये हि कि, रोनी स्क्रूवाला, जिसने मुंबई कबड्डी टीम खरीदी हैं, वह इस फ़िल्म को प्रोड्यूस करेंगे ।

हालांकि अभी तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि ह्रितिक रोशन इस फ़िल्म में असल जिंदगी के स्पोर्ट व्यक्तित्व जैसे दंगल में आमिर खान या गोल्ड में अक्षय कुमार जैसा किरदार निभाएंगे या एक बॉक्सर के रूप में फ़रहान अख्तर या सुल्तान में सलमान खान जैसा एक काल्पनिक अवतार ग्रहण करेंगे । कबड्डी को एक खेल शैली के रूप में पहले कभी फिल्में में नहीं दिखाया गया है, वहीं यह स्पोर्ट्स अपर आधारित ह्रितिक रोशन की पहली फ़िल्म होगी ।

फ़िल्म से जुड़ी बाकी की डिटेल जैसे निर्देशक और बाकी की स्टार कास्ट वगैराह अभी तक फ़ाइनल नहीं की गई है ।