विकी कौशल और कैटरीना कैफ़ 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे । विकी कौशल और कैटरीना कैफ़ राजस्थान में रॉयल वेडिंग कर रहे हैं और इसके लिए वह वेन्यू पर भी पहुंच गए है । साथ ही आमंत्रित मेहमान भी राजस्थान पहुंच रहे हैं । लेकिन हर कोई जानना चाहता है कि कैटरीना कैफ़ के सबसे अच्छे दोस्त और मेंटर सलमान खान शादी में कब पहुंचेंगे । क्या सलमान खान कैटरीना कैफ (जो जल्द ही कौशल होने वाली हैं) की शादी में शामिल होंगे या नहीं, इन पर अटकलों पर अब विराम लग सकता है ।

9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहीं कैटरीना कैफ़ की शादी में सलमान खान के शामिल होने पर अब भी सस्पेंस

कैटरीना कैफ की शादी में शामिल होंगे या नहीं सलमान खान

सलमान के करीबी सूत्र बताते हैं कि राजस्थान में होने वाली कैटरीना और विकी की शादी में पूरे खान परिवार के शामिल होने की उम्मीद है । “कैटरीना सलमान की बहनों के बेहद करीब है । इसलिए सलमान की दोनों बहनें कैट और विकी की शादी में शामिल हो सकती हैं अपने-अपने परिवारा के साथ । असल में कैटरीना तो चाहती हैं कि सलमान के माता-पिता और हेलन आंटी भी शादी में शामिल हो । लेकिन उनकी हेल्थ को देखते हुए ये संभव नहीं है ।”

जहां तक सलमान की बात है, तो कोई नहीं जानता कि उनका दिमाग कैसे काम करता है, खासकर जब कैटरीना की बात आती है । उनके करीबी दोस्तों का मानना है कि कैटरीना ही एकमात्र ऐसी महिला है जिससे वह वास्तव में शादी करना चाहते थे । लेकिन जैसे-जैसे उनका रिश्ता आगे बढ़ा, दोनों के रिश्ते में बदलाव देखने को मिला ।