
यूलिया वंतूर, सलमान खान की रोमानिया गर्लफ़्रेंड सलमान के 51वें जन्मदिन पर विशेषरूप से मौजूद थी । आपको बता दें कि सलमान का 51वां जन्मदिन उनके पनवेल वाले फ़ार्महाउस पर मनाया गया था जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे । और इसी जन्मदिन की पार्टी ने उन तमाम खबरों/कयासों पर विराम लगा दिया जिसमें कहा जा रहा था कि कबीर खान और सलमान खान के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा और उनके दरार की खबरों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया ।
पनवेल की पार्टी में मौजूद सलमान के एक दोस्त के मुताबिक, “यदि आप मुझसे सलमान-यूलिया के सबंध के बारें में पूछ रहे हैं तो मैं उस बारें में कुछ नहीं जानता । लेकिन वह फ़ार्म हाउस पर काफ़ी समय तक मौजूद थी, और सलमान के परिवार के साथ बहुत ही सहजता के साथ घुलमिल गई । बातचीत की कमी और शर्म की वजह से वह सलमान के परिवार और दोस्तों के साथ खुलकर नहीं जुड़ पाती हैं बजाए भाषा की समस्या के । वह अभी तक सलमान के सांचे में ढलने की कोशिश कर रही हैं । उन्हें सलमान के परिवार में घुलने-मिलने का प्रयास करते देखा गया था । लेकिन सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के बेटे आहिल के साथ ज्यादातर व्यस्त रहे थे । वो बच्चा आजकल सलमान का सबसे फ़ेवरिट हो गया है ।”
इसके अलावा पार्टी के दौरान उन तमाम कयासों पर विराम लग गया जिसमें कहा जा रहा था कि कबीर खान और सलमान खान के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा, क्योंकि कबीर खान अपनी पत्नी मिनी माथुर के साथ उनके और सलमान के बीच दरार की अफवाहों को दबाने के लिए पूरे समय सलमान की पार्टी में मौजूद रहे और काफ़ी अच्छा समय बिताया ।
कबीर खान कहते हैं कि, “मैं उस जश्न में शामिल था । हमारे बीच दरार की सभी खबरें बिल्कुल बकवास हैं । हर बार जब भी हम एक साथ काम शुरू करते हैं ऐसी बेतुकी अफ़वाहें फ़ैलना शुरू हो जाती हैं ।”
सलमान के एक दोस्त के मुताबिक, “हालांकि कबीर ने इस बात से इंकार कर दिया है, लेकिन फ़िर भी उनकी दोस्ती में कुछ तनाव तो है । हम सभी इन छोटी-छोटी बातों को (उपेक्षित वाइब्स ) महसूस कर सके । मुझे लगता है कि उन्हें फ़िल्म खत्म करनी है इसलिए वह एक-दूसरे के साथ मिल रहे हैं । लेकिन निश्चित रूप से उनके आपसी वाइब्स में कुछ उपेक्षा तो है ।"
संयोग से सलमान के नए नीली आंखों वाले निर्देशक अली अब्बास जफर, जिसने सुल्तान को निर्देशित किया था और अब कबीर खान से एक था टाइगर का सीक्वल भी हथिया लिया, पनवेल की पार्टी में मौजूद नहीं थे । वह अपने परिवार के साथ विदेश घूम रहे हैं ।
सलमान के जन्मदिन की पार्टी इस साल अपेक्षाकृत शांत थी ।
“सलमान कोई शोर-शराबा नहीं चाहते थे इस बार । हम हर साल सलमान के पनवेल स्थित फ़ार्महाउस पर उनका जन्मदिन मनाते हैं । लेकिन इस बार ये जश्न हल्का रहा । मुझे लगता है कि अपने भाईयों, माता-पिता, बहन और उनके बच्चों के साथ बेहद करीबी होने के बावजूद वह अपने खुद के एक परिवार को भी मिस करते हैं । लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह शादी की योजना बना रहे हैं ।” एक करीबी मित्र ने कहा ।
संयोग से सलमान की पार्टी में बातचीत का पसंदीदा विषय आमिर खान की दंगल था । “सलमान ने पार्टी के दौरान सभी को दंगल देखने की सलाह दी । उन्हें ये फ़िल्म बहुत अच्छी लगी । और उन्हें जो सबसे अच्छी बात लगी वो ये कि आमिर और सलमान ने एक ही खेल पर आधारित फिल्मों के साथ बॉक्सऑफ़िस पर मलयुद्द किया ।” एक करीबी मित्र ने कहा ।
















