Malaika-Arora-Arbaaz-Khan

साल 2016 की शुरूआत से मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज़ खान की 17 साल पुरानी शादी को लेकर अटकलें लगाईं जाने लगी । दोनों के बीच दरार की खबरें जोर पकड़ने लगी और फ़िर ये दोनों अलग रहने लगे । काफ़ी समय तक इस मामले पर चुप्पी बनाए रखने के बाद आखिरकार दोनों ने तलाक की अर्जी देकर अपने तलाक का ऐलान कर दिया । कुछ हफ़्ते पहले ही तलाक की प्रक्रिया के दौरान दोनों को बांद्रा की फ़ैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया ।

कथिततौर पर, मलाइका अरोड़ा खान, जो इन दिनों अपने बेटे अरहान के साथ अरबाज़ खान से अलग रह रही हैं, ने अरबाज खान से तलाक के मुआवजे के रूप में 10 करोड़ रुपये की मांग की है । हालांकि न तो उन्होंने और न ही कानूनी टर्म्स ने इस मामले पर कोई स्पष्ट जानकारी दी है , लेकिन हमने सुना है कि अरबाज खान ने एक तय समय अवधि में ये रकम देने को राजी हो गए हैं ।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी को लेकर उठ रही तमाम खबरों के बीच, इस जोड़े ने मार्च में सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की खबर का ऐलान किया था । दोनों के तलाक की खबरों के बाद भी दोनों को फ़ैमिली फ़ंक्शन में कई बार साथ देखा गया । इसलिए फ़िर से दोनों के पैच-अप की खबरें भी जोर पकड़ने लगी, फ़िर एक दिन नवंबर में दोनों को ब्रांद्रा फ़ैमिली कोर्ट के बाहर तलाक की अर्जी देते हुए देखा गया ।