
इंडस्ट्री में एक ऐसा शख्स है जो अपनी बातों को सोशल मीडिया पर कभी भी तोड़-मरोड़कर पेश नहीं करता, और उसका नाम है फ़िल्ममेकर राम गोपाल वर्मा । हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने आमिर खान की हालिया रिलीज फ़िल्म दंगल देखी । दंगल देखने के बाद रामू आमिर की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं उन्होंने बाकी के खान (जैसे कि, सलमान खान और शाहरुख खान) की फ़िल्मों को तुच्छ बता दिया, हालांकि नाम लिए बगैर ।
हमेशा की तरह, राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए लिखा, “मैं आमिर के पैर छूना चाहता हूं । आमिर अपनी हर फिल्म के बाद एक नए मुकाम की ओर बढ़ते जा रहे हैं ।” रामू ने आमिर की तारीफ करते हुए लिखा, 'अभी-अभी दंगल देखी । मैं आमिर का वह भरोसा महसूस कर पा रहा हूं, जो उन्होंने भारतीय दर्शकों की समझदारी पर यकीन करते हुए इतनी बेहतरीन फिल्म बनाई ।'
लेकिन हर बात के साथ अपनी बेबाक राय रखने वाले राम गोपाल वर्मा यही नहीं रुके उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “दूसरे खान जहां दर्शकों को बेफकूफ बनाने का काम करते दिखाई देते हैं वही आमिर खान अपनी फिल्मों से दर्शकों का सम्मान करते दिखाई देते हैं ।” रामू यही नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा कि “आमिर खान की फ़िल्में भारतीय सिनेमा को दुनिया की नज़रो में ऊपर उठाती है तो दूसरे खानों की फ़िल्में इंडिया के फिल्म स्तर को दुनिया की नज़रो में नीचे गिराती हैं ।” रामू ने आगे लिखा, “'दंगल' देखने के बाद मुझे लगता है कि सारे स्टार्स खासकर खान्स को जिमनास्ट और मार्शल आर्ट्स सीखना चाहिए और एक-दूसरे के पिछवाड़े में लात मारनी चाहिए ।”
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बाकी के खान की राम गोपाल वर्मा द्दारा दंगल की इतनी तारीफ़
करने पर क्या प्रतिक्रिया होगी ।
















