यशराज फ़िल्म्स ने अपनी आगामी जासूसी थ्रिलर फ़िल्म टाइगर जिंदा है, में एक्शन सीन के बिल्कुल नए स्तर को छूने का फ़ैसला किया है जो कि हॉलीवुड फ़िल्मों में दिखाए जाने वाले एक्शन सीन से मेल खाएगा । और जिसे देखकर दर्शक जरूर खुश हो जाएंगे । जी हां, सलमान खान इस फ़िल्म में ऐसे-ऐसे एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे जो अक्सर आपको हॉलीवुड फ़िल्मों में देखने को मिलता है । सलमान यशराज फ़िल्म्स की टाइगर जिंदा है, फ़िल्म में ऑस्ट्रिया के बर्फ से लदे जंगलों में भेडियों के झुंड के साथ खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आएंगे ।

हम यह पहले से ही जानते हैं कि हॉलीवुड स्टंट निर्देशक टॉम स्ट्रॉथर और उनका एक्शन क्रू इस फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर और उनकी टीम की फ़िल्म के एक्शन सीन के लिए मदद कर रहा है । ऑस्ट्रिया में एक गाने के साथ फ़िल्म की शुरूआत होगी और उसके बाद, शानदार एक्शन सीन देखने को मिलेंगे ।

फ़िल्म के लिए काम कर रहा अंतर्राष्ट्रीय एक्शन क्रू इस बात का खास ध्यान रख रहे हैं कि भेड़ियों को कोई तकलीफ़ न हो, और इसके लिए वह उनके ट्रेनर के साथ काम कर रहे हैं । बहरहाल फ़िल्म के एक्शन सीन को फ़िल्माने के लिए वे आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करेंगे ।