कोरोना महामारी से बचने के लिए देश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है । हालांकि वैक्सीन लगाने की संख्या के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है लेकिन कुछ क्षेत्रों में टीकाकरण की गति धीमी है । खासकर महाराष्ट्र के मुस्लिम बहुल इलाकों में अभी भी वैक्सीन को लेकर एक हिचकिचाहट है । इसलिए अब महाराष्ट्र सरकार ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने में बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान की मदद लेने का फैसला किया है । सलमान खान लोगों को कोविड वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करेंगे ।

सलमान खान करेंगे प्रेरित
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसका ऐलान किया है । सलमान अब उन लोगों को प्रेरित करेंगे को कोरोना वैक्सीन लेने से हिचक रहे हैं । महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि कई मुस्लिम इलाकों में लोग कोरोना वायरस की रोकथाम वाली वैक्सीन नहीं ले रहे हैं । लोगों में इस वैक्सीन को लेकर तरह-तरह के वहम हैं। इसलिए सलमान खान अब लोगों को वैक्सीन लिए जाने के लिए जागरूक करेंगे ।
टोपे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वैक्सिनेशन के मामले में महाराष्ट्र काफी आगे है लेकिन कुछ इलाकों में यह काम काफी धीमा हो रहा है। उन्होंने कहा, “मुस्लिम बहुल इलाकों में वैक्सिनेशन बहुत धीमा है । हमने फैसला किया है कि सलमान और धार्मिक गुरु मुस्लिमों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करेंगे क्योंकि ऐक्टर्स और धार्मिक गुरुओं से लोग काफी प्रभावित होते हैं । धार्मिक नेताओं और फिल्म अभिनेताओं का बहुत प्रभाव होता है और लोग उन्हें सुनते हैं ।” बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक 10.25 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं ।
बता दें कि यूं तो देशभर में सलमान की जबरदस्त फ़ैन फ़ोलोइंग है लेकिन मुस्लिम कम्यूनिटी के बीच उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है ।
















