सलमान खान अपने कमिटमेंट को पूरा करने के लिए जाने जाते हैं । सलमान खान के वफ़ादार बॉडीगार्ड गुरमीत सिंह जॉली उर्फ़ शेरा, जो 30 सालों से सलमान के साथ हैं, का एक बेटा है जो अब जवान हो गया है । और अब सलमान खान शेरा के बेटे को फ़िल्मों में मुख्य अभिनेता के तौर पर लॉंच करने की तैयारी कर रहे है ।

अब सलमान खान अपने वफ़ादार बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को बनाएंगे हीरो

सलमान खान निभाएंगे अपना वादा

सलमान से जुड़े सूत्रों ने बताया कि, ''जब शेरा का बेटा, टाइगर पैदा हुआ था तब सलमान ने उसे फ़िल्मों में लाने का वादा किया था । सलमान ने तब उस नन्हीं सी जान को अपनी गोद में उठाया और कहा, 'ये हीरो बनेगा, और इसे मैं बनाऊंगा' । शेरा ने सोचा कि यह सिर्फ़ एक नन्हीं सी जान के पैदा होने पर उत्तेजना में की गई महज एक टिप्पणी है । लेकिन जैसे ही टाइगर बड़ा हुआ, सलमान ने उसके हीरो बनने की बात करना शुरू कर दिया । हाल के दिनों में सलमान टाइगर के लॉन्च के बारे में और अधिक दृढ़ हो गए है । उन्होंने शेरा को आश्वस्त किया कि वह अपने बहनोई आयुष की डेब्यू फ़िल्म लवरात्री के रिलीज होने के तुरंत बाद टाइगर को लॉंच करेंगे ।''

जाहिरतौर पर, टाइगर इन दिनों पूरी तरह से अपने ट्रेनिंग सेशन में है । उन्होंने निर्देशक अली अब्बास जफ़र को फ़िल्म टाइगर जिंदा है में भी सहयोग किया और अब वह अपनी प्री-लॉंच तैयारियों में जुटे हुए है ।

यह भी पढ़ें : अब सलमान खान अपनी नई खोज- ज़हीर इकबाल को बनाएंगे सुपरस्टार

सूत्रों का कहना है कि टाइगर को एक एक्शन फ़िल्म में एक नई अभिनेत्री के साथ लॉंच किया जाएगा । ''सलमान ने इस बात का खास ख्याल रखा है कि टाइगर का डेब्यू भी आयुष की तरह ही आशाजनक हो । शेरा सलमान के लिए अपना जीवन दे सकते हैं । कम से कम सलमान उसके लिए इतना तो कर ही सकते हैं ।" ऐसा सलमान के दोस्त ने कहा ।