14 अप्रैल को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी ने सभी को हैरान कर दिया । इस घटना के बाद जहां पुलिस ने सलमान और उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी साथ ही इस मामले की जाँच-पड़ताल में भी जुट गई । और अब सलमान खान के घर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है । पुलिस ने शूटरों को हथियार देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

सलमान खान के घर गोलीबारी मामले में पुलिस को मिली एक और कामयाबी
गोलीबारी के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को पंजाब से दो लोगों को गिरफ्तार किया । साथ ही मामले में बड़ा खुलासा किया है । पुलिस अधिकारी के मुताबिक़ सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) ने 15 मार्च को शूटरों को, हथियार और कारतूस उपलब्ध कराए थे । अधिकारी ने कहा कि दोनों को अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है ।
इससे पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पुलिस ने विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया था । दोनों बिहार के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को पिछली रिमांड खत्म होने के बाद आज अदालत में पेश किया ग या। कोर्ट ने दोनों को अब 29 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है ।
















