साजिद नाडियाडवाला की मल्टीस्टारर फ़िल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग फ़ुल-फ़्लैज्ड शुरू हो चुकी है । अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस समेत फ़िल्म की पूरी टीम लंदन से फ्रांस, स्पेन और फिर वापस यूके तक 45+ दिनों तक एक शानदार क्रूज पर फ़िल्म की शूटिंग में बिजी रहेंगे ।

क्रूज पर हो रही शूटिंग हाउसफुल 5 की शूटिंग
तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बन रही हाउसफ़ुल 5 एक मनोरंजक कॉमेडी फ़िल्म है । इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के अलावा नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, फरदीन खान, जॉनी लीवर, आकाशदीप, निकितिन धीर, श्रेयस तलपड़े, रंजीत और कई अन्य शामिल हैं ।
बताया जा रहा है कि, फ़िल्म में अक्षय कुमार को एक स्पेशल पावर होगी जो उन्हें अन्य किरदारों से अलग बनाती है । हालाँकि इस स्पेशल फ़ीचर को अभी मेकर्स ने सीक्रेट रखा है लेकिन सूत्रों ने संकेत दिया है कि यह पिछली फिल्मों के प्रतिष्ठित ‘सैंडी और सुंडी’ किरदारों की तरह ही यादगार होगा।
हाउसफुल 5 अगले साल 6 जून, 2025 को रिलीज़ होने वाली है ।
















