दीपों का त्योहार इस बार और भी ज्यादा शानदार होने वाला है, क्योंकि इस बार बॉक्स ऑफ़िस पर हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फ़्रेंचाइजी, कॉप यूनिवर्स की सिंघम का तीसरा पार्ट, सिंघम अगेन रिलीज होने जा रही है । सिंघम अगेन में एक बार फ़िर अजय देवगन अपने सिंघम अगेन अवतार में नजर आने वाले हैं । इसके अलावा सिंघम लेडी सिंघम अगेने के रूप में दीपिका पादुकोण को इंट्रोड्यूस करने जा रही है । दीवाली पर रिलीज हो रही सिंघम अगेन के ट्रेलर का सभी को बेसब्री से इंतजार है ऐसे में बॉलीवुड हंगामा के पास फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर एक्सक्लूसिव अपडेट है ।

MEGA EXCLUSIVE: 7 अक्टूबर को ग्रैंड इवेंट में रिलीज होगा अजय देवगन और दीपिका पादुकोण की सिंघम अगेन का ट्रेलर ; मेकर्स ने की लॉन्च इवेंट की ये परफ़ेक्ट प्लानिंग

सिंघम अगेन का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

विश्वस्त सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “सिंघम अगेन का ट्रेलर सोमवार, 7 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा । फ़िल्म की शानदार स्टार कास्ट की उपस्थिति में ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए एक कार्यक्रम की योजना बनाई गई है ।”

सूत्र ने खुलासा किया कि यह सिर्फ़ एक और ट्रेलर लॉन्च नहीं होगा, उन्होंने कहा, “सिंघम अगेन का ट्रेलर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित विशाल नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में लॉन्च किया जाएगा । यह 2000 सीटों वाला ऑडिटोरियम है और इसमें सिर्फ़ मीडिया ही नहीं बल्कि अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ के प्रशंसकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। ट्रेलर साल का सबसे प्रतीक्षित ट्रेलर है और निर्माताओं ने सुनिश्चित किया है कि ट्रेलर लॉन्च भी 2024 का सबसे बड़ा इवेंट होगा ।”

एक अन्य सूत्र ने कहा, “सिंघम अगेन एक बहुत ही ग्रैंड फ़िल्म है और इसलिए, निर्माता यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इतनी बड़ी फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च भी बड़ा होना चाहिए। हेडलाइन ग्रैबिंग इवेंट के साथ ट्रेलर का कंटेंट यह सुनिश्चित करेगा कि फ़िल्म और भारत की पहली कॉप यूनिवर्स केप्रमोशन को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा देगी ।”

सिंघम अगेन शुक्रवार, 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।