सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले मामले में पुलिस को एक बड़ी उपलब्‍ध‍ि हासिल हुई है ।16 जनवरी की रात हुए इस हमले के बाद 19 जनवरी को पुलिस ने जिस मोहम्‍मद शरीफुल इस्‍लाम शहजाद को गिरफ्तार किया था, उसकी फेश‍ियल रिकग्‍न‍िशन टेस्‍ट (FRT) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यानी अब यह पुष्‍ट‍ि हो गई है कि सैफ अली के घर में घुसने वाला और उन पर हमला करने वाला शरीफुल ही है । सैफ के अपार्टमेंट की CCTV फुटेज में आरोपी का चेहरा कैद हुआ था, इस टेस्‍ट रिपोर्ट में CCTV में दिख रहा शख्‍स और शरीफुल, दोनों को एक ही बताया गया है।

Saif Ali Khan Case Update: सैफ अली खान पर हमला करने वाले की हुई पहचान ; CCTV में दिखा शख़्स मोहम्‍मद शरीफुल ही है ; मुंबई पुलिस को मिली फेश‍ियल रिकग्‍न‍िशन टेस्‍ट रिपोर्ट

सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स मोहम्‍मद शरीफुल

मुंबई पुलिस को शुक्रवार को फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की रिपोर्ट मिली है, जिसमें यह निष्कर्ष निकाला गया कि गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर और विभिन्न सीसीटीवी फुटेज में दिखे घुसपैठिए की तस्वीरें एक ही व्यक्ति की हैं । पुलिस के लिए यह रिपोर्ट बहुत अहम इसलिए भी है कि बीते दिनों जब यह रिपोर्ट आई कि शरीफुल के फिंगरप्रिंट, सैफ के घर में मिले नमूनों से मेल नहीं खा रहे हैं, तो विवाद बढ़ गया था ।

पुलिस ने जिस बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को सैफ अली खान पर अटैक के मामले में गिरफ्तार किया था, उसका चेहरा CCTV में कैद हुए शख्स के चेहरे से मेल खाता है । CCTV फुटेज में शख्स अपार्टमेंट की सीढ़ियों से नीचे भागते हुए देखा गया था । हाल ही में शरीफुल इस्लाम के पिता ने दावा किया था कि फुटेज में दिख रहा शख्स उनका बेटा नहीं है । लेकिन अब फेशियल रेकगनेशन टेस्ट, यानी चेहरे की पहचान करने वाले तकनीकी परीक्षण में पता चला है कि ये दोनों एक ही शख्स है । इसी के साथ ही ये अटकलें भी खत्म हो गई हैं कि पुलिस ने गलत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है ।

शरीफुल इस्लाम अभी न्यायिक हिरासत में है । पुलिस ने बताया कि अवैध तरीके से भारत में घुसने के बाद शरीफुल कुछ दिन कोलकाता में रहा और फिर मुंबई चला गया था । यह भी दावा किया गया कि सैफ के घर से इकट्ठा किए गए फिंगरप्रिंट आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते । हालांकि इस आरोप को मुंबई पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया ।

इस बीच 29 जनवरी को बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्‍ट्रेट कोर्ट ने शरीफुल इस्‍लाम को 14 दिनों की न्‍याय‍िक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि 16 जनवरी की रात सैफ के घर एक चोर घुस आया था जिसने एक्टर पर चाकू से वार कर दिया था । खून से लथपथ सैफ़ अपने बेटे तैमूर को लेकर अस्पताल पहुंचे थे जहां डॉक्टर्स ने उनकी सर्जरी की और शरीर में फ़ंसा चाकू का टुकड़ा भी बाहर निकाला फ़िर 5 दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था । इस हमले के बाद से परिवार डरा हुआ था । सैफ के घर आने के बाद से ही उनकी सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया । एक्टर रोहित रॉय की सुरक्षा कंपनी के गार्ड्स तैनात किए गए । सरकार की ओर से भी कान्सटेबल्स को खड़ा किया गया है ।