503729755

विशाल भारद्दाज की फ़िल्म रंगून के सेट पर काम के दवाब के कारण घबराहट के चलते फ़िल्म के दोनों मुख्य किरदार सैफ़ अली खान और शाहिद कपूर ने अपना-अपना  अतीत एक दूसरे के साथ शेयर किया ।

करीना का शादीशुदा सैफ़ के प्यार में पड़ने और खान बनने से पहले,  शाहिद कपूर करीना कपूर के साथ रिलेशनशिप में थे ।

जाहिरतौर पर दोनों एक-दूसरे के प्रतिद्दंदी हैं इसलिए आग कभी भी भड़क सकती थी । फ़िल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने निर्देशक विशाल भारद्दाज को, करीना के अतीत और वर्तमान को एक साथ कास्ट करने के नुकसान पर चेतावनी भी दी थी । लेकिन विशाल जो कि अतीत में दोनों अभिनेताओं के साथ अद्भुत काम कर चुके थे, अपनी बात पर अड़े रहे ।

और विशाल का विश्वास जीत गया ।

सेट के सूत्रों के मुताबिक, वहां सैफ़ और शाहिद के बीच किसी भी प्रकार की कोई प्रतिद्दंदता नज़र नहीं आती । शुरूआत में जब उन्होंने एक साथ काम शुरू किया तब वे काफ़ी विन्रम और एक दूसरे से काफ़ी अलग थे । लेकिन जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ती गई दोनों के बीच की दूरियां कम होने लगी और दोनों एक दूसरे को करीब से जानने लगे । फ़िर दोनों अभिनेता  शॉट्स के बीच में ही बातचीत करने लगे । शाहिद, सैफ की वैन में दोपहर का भोजन करने के लिए जाते थे । सैफ़ सेट पर शाहिद के पढ़ने के लिए किताबें लाते थे ।

तो  ये कहना गलत नहीं होगा कि अब शाहिद और सैफ़ अच्छे दोस्त बन गए हैं  और ऐसे समझदार और परिपक्व पेशेवर, जिन्होंने सीखा कि काम करने के लिए अपने अतीत को बीच में नहीं लाना  ।